Ranchi News : क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर ठगी
Published by : SHRAWAN KUMAR Updated At : 30 May 2025 12:23 AM
ऑनलाइन खरीद लिया एसी, फ्रिज व मोबाइल
रांची. क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम पर झांसे में लेकर साइबर अपराधी ने कोकर के शिव शक्ति नगर निवासी सूरज साहेब के आरबीएल बैंक क्रेडिट कार्ड से एसी, फ्रिज व मोबाइल की खरीदारी कर ली. खरीदारी ऑनलाइन की गयी है. डिलेवरी पता देखने पर सूरज को पता चला कि सारा सामान देवघर के अविनाश कुमार के नाम से डिलीवर हुआ है. साइबर अपराधी ने सूरज के क्रेडिट कार्ड से 1.08 लाख रुपये की खरीदारी की है. इस संबंध में सूरज ने साइबर थाना में केस दर्ज कराया है. ऐप डाउनलोड करा कर 1.44 लाख की ठगी इनवर्टर खराब होने पर कस्टमर केयर को फोन करने पर कोकर के ढेला टोली निवासी आलोक रंजन झा से ऐप डाउनलोड करा कर उनके दो खाते से 1.44 लाख उड़ा लिया गया. इस संबंध में आलोक रंजन झा ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. साइबर थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










