चार वर्षीय बच्ची से बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया, गिरफ्तार

Updated at : 01 Oct 2020 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
चार वर्षीय बच्ची से बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया, गिरफ्तार

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में बढ़ई का काम करने वाले 60 वर्षीय मकान मालिक दीनानाथ शर्मा ने चार वर्षीय बच्ची से मंगलवार की रात नौ बजे दुष्कर्म किया.

विज्ञापन

सुखदेवनगर : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में बढ़ई का काम करने वाले 60 वर्षीय मकान मालिक दीनानाथ शर्मा ने चार वर्षीय बच्ची से मंगलवार की रात नौ बजे दुष्कर्म किया़ रात होने के कारण बच्ची के माता-पिता थाना नहीं पहुंचे़ बुधवार को घटना की जानकारी सुखदेव नगर थाना को दी गयी़ सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया़.

इधर थाना में कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं होने के कारण बच्ची को लगभग तीन घंटे तक वहीं माता-पिता के साथ इंतजार करना पड़ा़ बाद में महिला थाना प्रभारी मोनालिसा केरकेट्टा काे बच्ची का बयान व इलाज के लिए वरीय अधिकारियों ने कहा़ मोनालिसा ड्यूटी में थीं और वर्दी पहने हुई थी़ नाबालिग का मामला होने के कारण वह सिविल ड्रेस में आयी़ं बच्ची का बयान लिया और उसे सदर अस्पताल ले गयी.

क्या है मामला : बताया है जाता है कि बच्ची के माता-पिता ठेला पर अंडा बेचने का काम करते है़ं दोनों ठेला लगाने गये हुए थे़ बच्ची घर में अकेली थी, उसी का फायदा उठाकर बहला-फुसला कर बुजुर्ग ने उसके साथ दुष्कर्म किया़ जब माता-पिता रात में लौटे तो बच्ची रोने लगी और रोते-रोते सारी बात बतायी़ उसके बाद बुधवार के दिन में घटना की जानकारी माता-पिता ने सुखदेवनगर थाना को दी़

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola