Fire in Ranchi: कोकर की फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धुआं-धुआं हुआ आसमान

Fire in ranchi
Fire in Ranchi: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फर्नीचर की दुकान में आज रविवार की दोपहर भीषण आग लग गयी. आग लगते ही आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आग इतनी भयानक है कि आसमान काले धुएं के गुब्बार से ढंक गया.
Fire in Ranchi| अजय दयाल : राजधानी रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फर्नीचर फैक्ट्री में आज रविवार की दोपहर भीषण आग लग गयी. आग लगते ही आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आग इतनी भयानक है कि आसमान काले धुएं के गुब्बार से ढंक गया. अग्निशमन विभाग की 7-8 गाड़ियां मौके पर पहुंची है. अग्निशमन कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. हालांकि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना जतायी जा रही है.
70 से 80 लाख के नुकसान का अनुमान
फैक्ट्री के संचालक गुरबचन सिंह ने बताया कि इस आगलगी की घटना में 70 से 80 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है. आज रविवार होने के कारण फैक्ट्री में कोई मजदूर नहीं था, जिससे किसी के जान को कोई नुकसान नहीं हुआ है. हालांकि जब आग लगी तब 2 मजदूर फैक्ट्री के अंदर थे, लेकिन समय रहते दोनों बाहर निकल आयें.
इसे भी पढ़ें
फिल्ममेकर लाल विजय शाह देव कोरोना से संक्रमित, झारखंड का पहला मामला
Viral Video: क्या? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनकर सदमे में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




