टायर रिसोल फैक्ट्री सह दुकान में लगी आग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Feb 2025 10:28 PM
विज्ञापन
Birsa Munda
थाना क्षेत्र में बीजुपाड़ा चौक के निकट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से सटे एक टायर रिसोल फैक्ट्री सह दुकान में शुक्रवार की रात आग लग गयी.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, चान्हो :
थाना क्षेत्र में बीजुपाड़ा चौक के निकट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से सटे एक टायर रिसोल फैक्ट्री सह दुकान में शुक्रवार की रात आग लग गयी. जिससे टायर रिसोलिंग मशीन, कच्चा मेटेरियल, टायर व अन्य सामान सहित करीब 50 लाख रुपये का सामान जल गया. फैक्ट्री में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है. आग से फैक्ट्री से सटे बैंक ऑफ इंडिया की शाखा का भी कुछ सामान बर्बाद हुआ है. फैक्ट्री के संचालक चान्हो के चटवल गांव निवासी मो इकबाल ने बताया कि शब-ए-बारात को लेकर वह गुरुवार की रात थस्कैंड स्टार टायर रिसोलिंग नामक फैक्ट्री सह दुकान को बंद कर घर चले गये थे. शुक्रवार की रात में करीब 11 बजे सूचना मिली की उनकी दुकान में आग लग गयी है. जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान धू-धू कर जल रहा था. आग की सूचना मिलते ही बैंक के मैनेजर व अन्य स्टाफ भी पहुंचे. बाद में चान्हो पुलिस ने बिजली कटवाई और फायर ब्रिगेड को बुलाया. रात करीब डेढ़ बजे दमकल पहुंचा और लगी आग पर काबू पाया. मामले को लेकर दुकान के संचालक ने चान्हो थाना में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बीओआइ के मैनेजर रूपेश कुमार के अनुसार आग की लपट से बैंक के एसी का तीन आउटडोर यूनिट मशीनें जल गयी हैं और खिड़कियों का शीशा क्रैक हो गया है.50 लाख रुपये का सामान जलकर राख, आग से फैक्ट्री से सटे बैंक ऑफ इंडिया के शाखा के कुछ सामान को नुकसानचान्हो 1, दुकान में रात को लगी आग.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










