कमड़े के शादी समारोह में मारपीट, कई जख्मी

Published at :30 Apr 2025 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
कमड़े के शादी समारोह में मारपीट, कई जख्मी

शादी का रिश्ता टूटा, बैरंग लौटे बाराती

विज्ञापन

रातू.

थाना क्षेत्र के कमड़े स्थित पुष्पक मैरेज हॉल में मंगलवार की रात बाराती और सराती के बीच मारपीट हो गयी. दो रिश्तों को जोड़ने के लिए पहुंचे वर व वधू पक्ष आपस में ही भीड़ गये. देखते ही देखते रिश्ता टूट गया और बाराती पक्ष को बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा. इस दौरान आधा दर्जन लोगों के जख्मी होने की सूचना है. स्थानीय अस्पताल में सभी का इलाज कराया गया. हालांकि, दोनों पक्ष ने अपनी प्रतिष्ठा के ख्याल से प्राथमिकी दर्ज करने से मना कर आपस में समझौता कर लिया और इसकी प्रति थाने को सुपुर्द कर दिया. जानकारी अनुसार वर की भाभी रितु चौधरी ने 112 डायल कर घटना की सूचना दी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया. मालूम हो कि पलामू के चैनपुर के गंगी टोली बहेराटांड़ से रघुनी मल्लाह अपने पुत्र मुखलाल की बारात लेकर कमड़े आये थे. उसकी शादी पिस्कामोड़ निवासी बसिकत सहनी की पुत्री रागिनी कुमारी से तय थी. बारात आने के बाद मुखलाल की प्रेमिका ने उसकी होनेवाली पत्नी को मोबाइल पर चार महीने का गर्भ होने की जानकारी दी. इसे लेकर बाराती और सरातियों में कहा-सुनी हो गयी. इसके उपरांत, हंगामा होने लगा और मारपीट हुई. लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों का मोबाइल, चढ़ावे में लाये गये जेवरात तथा कई वाहनों को तिलक की वसूली के तौर पर गिरवी रख लिया और रिश्ता टूट गया. शर्त रखी कि जबतक वर पक्ष तिलक के रुपये वापस नहीं कर देते सारा सामन गिरवी रहेगा. सामाजिक मामला होने के नाते दोनों पक्ष मामले को सुलझा लिये. लेकिन शादी समारोह में आये सारे लोग निराश लौट गये.

शादी का रिश्ता टूटा, बैरंग लौटे बाराती

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDRASHEKHAR UPADHEY

लेखक के बारे में

By CHANDRASHEKHAR UPADHEY

CHANDRASHEKHAR UPADHEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola