पुलिस से मारपीट करने के आरोपी पिता-पुत्र को जेल
Updated at : 18 Sep 2025 9:11 PM (IST)
विज्ञापन

बीआइटी पुलिस के बसंत कुमार व अन्य के साथ मारपीट करने के आरोपी मेसरा के रूदिया राम नगर निवासी राजू कुमार झा व बेटा सत्यम कुमार झा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया
विज्ञापन
मेसरा.
बीआइटी पुलिस के बसंत कुमार व अन्य के साथ मारपीट करने के आरोपी मेसरा के रूदिया राम नगर निवासी राजू कुमार झा व बेटा सत्यम कुमार झा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. जबकि एक बेटा सक्षम कुमार झा भागने में सफल रहा. तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. उक्त सभी मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर के रहनेवाले हैं. जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम बीआइटी थाना के बगल में स्थित यूनिवर्सिटी पॉलीटेक्निक बीआइटी मेसरा के पास राजू कुमार झा की पिकअप वैन पलट गयी थी. सूचना पाकर बीआइटी पुलिस तहकीकात कर रही थी. जिसका झा ने विरोध किया. उसने नशा में धुत रहने के कारण पुलिस अधिकारी से दुर्व्यवहार किया और अपने दोनों पुत्रों को भी बुला लिया. इसी बीच अधिकारी ने भी थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया. तीनों आरोपियों ने पुलिस से मारपीट की. पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और वाहन भी जब्त कर लिये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




