रिम्स से कोरोना संक्रमित बच्चे को लेकर भागे परिजन, धनबाद में पकड़ कर किया गया भर्ती

रिम्स के कोविड-19 वार्ड में भर्ती धनबाद निवासी डेढ़ वर्षीय कोरोना संक्रमित बच्चे को लेकर उसके परिजन सोमवार की रात फरार हो गये
रांची : रिम्स के कोविड-19 वार्ड में भर्ती धनबाद निवासी डेढ़ वर्षीय कोरोना संक्रमित बच्चे को लेकर उसके परिजन सोमवार की रात फरार हो गये. मंगलवार की सुबह जब वार्ड से बच्चा गायब मिला, तो डॉक्टर व कर्मचारियों के होश उड़ गये. उसकी खोजबीन की जाने लगी. इसकी जानकारी रिम्स प्रबंधन को दी गयी.
इसके बाद रिम्स निदेशक ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी. मरीज के परिजनों का फोन नंबर खंगाला गया. जिला प्रशासन ने फोन नंबर पर संपर्क किया, तो परिजन गोमिया तक पहुंच गये थे. इसके बाद धनबाद पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोरोना संक्रमित बच्चे व उसके परिजन को पकड़ा गया.
इसके बाद धनबाद के कोविड-19 अस्पताल में बच्चे को भर्ती कराया गया. वहीं परिजन को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है. परिजन के सैंपल की भी जांच की जायेगी. ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी दो काेरोना संदिग्ध रिम्स के आइसोलेशन वार्ड से फरार हो चुके हैं.
Posted by : pritish sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




