ePaper

तमाड़ में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 150 लीटर स्प्रिट समेत अन्य सामान बरामद, एक गिरफ्तार

Updated at : 07 Apr 2025 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
Fake liquor factory busted

Fake liquor factory busted

Liqour Factory : तमाड़ थाना क्षेत्र के कराकोंडा में उत्पाद विभाग की टीम ने नकली शराब बनाने वाली एक फैक्ट्री का पर्दाफाश किया. इस फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में नकली शराब बनाकर आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई की जाती थी. मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक को पूछताछ के लिए उत्पाद विभाग की टीम अपने साथ रांची ले गई.

विज्ञापन

तमाड़, शुभम हल्दार : रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के कराकोंडा में उत्पाद विभाग की टीम ने आज सोमवार को नकली शराब बनाने वाली एक फैक्ट्री का पर्दाफाश किया. इस फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में नकली शराब बनाकर आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई की जाती थी. मौके से ईश्वर दयाल महतो नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार युवक को पूछताछ के लिए रांची ले गई पुलिस

विभाग को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में लंबे समय से अवैध रूप से शराब बनाया जा रहा है. सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी कर फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. इस दौरान मौके से 150 लीटर स्प्रिट, शराब के रेपर, रंग, कॉर्क, ढक्कन, पंचिंग मशीन समेत नकली शराब बनाने में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री जब्त की गई. छापेमारी के दौरान ईश्वर दयाल महतो नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक को उत्पाद विभाग की टीम पूछताछ के लिए अपने साथ रांची लें गई. पूछताछ के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

कार्रवाई से इलाके में हड़कंप

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह फैक्ट्री काफी लंबे समय से चोरी-छिपे चल रही थी. इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें

JPSC नियुक्ति घोटाले में रांची के AC राजेश्वर नाथ आलोक समेत 18 को बड़ी राहत, हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

झारखंड में मंदिर के पास प्रतिबंधित सामान मिलने से हंगामा, 3 घंटे एनएच जाम, बाजार बंद

झारखंड में आज से बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात, चिलचिलाती धूप से मिलेगी राहत

Jharkhand Crime: झारखंड में बिहार के मजदूर की गोली मारकर हत्या, रामनवमी की रात देखने गया था नवमी मेला

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola