गुरुनानक स्कूल में फेस पेंटिंग प्रतियोगिता

गुरुनानक स्कूल में मंगलवार को पृथ्वी दिवस पर फेस पेंटिंग तथा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
रांची. गुरुनानक स्कूल में मंगलवार को पृथ्वी दिवस पर फेस पेंटिंग तथा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों के बीच अंतर सदनीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में बच्चों ने पृथ्वी, जल, वायु और जीव-जंतु के संरक्षण पर आधारित विषयों को लेकर पेंटिंग बनायी. फेस पेंटिंग में प्रथम खुशबू कुमारी, द्वितीय जाह्नवी कुमारी और तृतीय यासमीन कुमारी रही. चित्रकला में प्रथम सैयदा जैनब रिजवी, द्वितीय कृति राज तथा तृतीय अनन्या प्रिया रही. प्राचार्या डॉ कैप्टन सुमित कौर और उप प्राचार्य सोनिया कौर ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










