Ranchi News : रिम्स ब्लड बैंक का विस्तार, रक्तदाताओं को मिलेगी सुविधा

Updated:
विज्ञापन

Ranchi News: रिम्स ब्लड बैंक का सोमवार को विस्तार किया गया. रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार ने ब्लड बैंक के नये हॉल का उदघाटन किया.

विज्ञापन

रांची. रिम्स ब्लड बैंक का सोमवार को विस्तार किया गया. रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार ने ब्लड बैंक के नये हॉल का उदघाटन किया. इस हॉल में तीन से ज्यादा रक्तदाताओं के लिए बेड लगाये जा सकते हैं. वहीं, हॉल में पंजीयन और पूछताछ के लिए काउंटर स्थापित किये गये हैं. इसके अलावा डॉक्टर के लिए कमरा भी बनाया गया है.

रक्तदाताओं को सहूलियत होगी

उदघाटन के बाद निदेशक डॉ राजकुमार ने कहा कि ब्लड बैंक के विस्तारीकरण से रक्तदाताओं को सहूलियत होगी. रक्तदान करने के लिए लोगों को इंतजार नहीं करना होगा. हमारा प्रयास चिकित्सा सेवा को बेहतर बनाना है, जिस दिशा में काम हो रहा है. मौके पर अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरुआ, डीन डॉ शशि बाला सिंह, अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ शैलेश त्रिपाठी, उपाधीक्षक डॉ अजय कुमार, उपाधीक्षक-टू डॉ राजीव रंजन और ब्लड बैंक की इंचार्ज डॉ सुषमा कुमारी मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola