Ranchi News : बीएड, एमएड व बीपीएड कोर्स के लिए अंतिम राउंड की प्रक्रिया जारी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Ranchi News : बीएड, एमएड और बीपीएड पाठ्यक्रमों में रिक्त रह गयी सीटों पर नामांकन को लेकर चतुर्थ राउंड (अंतिम) की काउंसेलिंग की प्रक्रिया चल रही है.
विज्ञापन
रांची. बीएड, एमएड और बीपीएड पाठ्यक्रमों में रिक्त रह गयी सीटों पर नामांकन को लेकर चतुर्थ राउंड (अंतिम) की काउंसेलिंग की प्रक्रिया चल रही है. 17 नवंबर तक अभ्यर्थियों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर कॉलेजों द्वारा मेरिट लिस्ट के अनुसार नामांकन लिया जा रहा है. कॉलेज 23 नवंबर तक नामांकन लेना सुनिश्चित करेंगे.
सीएमएल रैंक आवश्यक नहीं होगा
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर कहा गया है कि उक्त प्रक्रिया के बाद भी यदि किसी अभ्यर्थी का नामांकन अपने इच्छानुसार संस्थान में नहीं हो पाता है तथा किसी अन्य कॉलेज में सीटें रिक्त हैं, तो वह किसी अन्य कॉलेज में 30 नवंबर तक नामांकन करा सकता है. इसके लिए सीएमएल रैंक आवश्यक नहीं होगा. नामांकन प्रक्रिया में किसी स्तर पर गड़बड़ी पाये जाने पर विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि और संबधित कॉलेज के प्राचार्य दोषी माने जायेगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










