चुनाव ड्यूटी करने वाले कर्मियों को एक वर्ष बाद भी नहीं मिला भुगतान
Updated at : 08 Oct 2025 6:33 PM (IST)
विज्ञापन

अक्तूबर 2024 के विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने वाले कई कर्मियों को अब तक भुगतान नहीं किया गया है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, डकरा.
अक्तूबर 2024 के विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने वाले कई कर्मियों को अब तक भुगतान नहीं किया गया है. जानकारी के अनुसार रामचंद्र राम, कन्हाई पासी, जगलाल मांझी, रामदेव मांझी, संदीप उरांव, विशाल कुमार, अरविंद प्रसाद, गोरेलाल भुइयां को चुनाव ड्यूटी की राशि नहीं मिली है. कर्मियों का कहना है कि डिलिंग क्लर्क को बार-बार आग्रह करने पर भी काम नहीं किया गया है. ज्ञात हो कि अक्तूबर 2024 से नवंबर तक विधानसभा चुनाव हुए थे. इस बारे में जब वर्कशॉप में पदस्थापित क्लर्क भोला राम और आशादीप एक्का से पूछा गया तो बताया कि कुछ लोगों के कागजात नहीं मिल रहे थे. कुछ कर्मी देर से क्लेम किये हैं. इसलिए भुगतान नहीं हुआ है. लेकिन नोटशीट बनाकर एरिया ऑफिस भेजा गया है, जल्दी भुगतान हो जायेगा.19 माह बाद भी नहीं मिली ग्रेच्यूटी की राशि :
एनके एरिया के वर्कशॉप में काम करनेवाले लोग अपने ही कार्यालय के सीनियर से परेशान हैं. पिछले दिनों यहां से सेवानिवृत्त हुए दिनेश चौहान को 19 महीने बाद भी ग्रेच्यूटी की राशि नहीं मिली. इसके लिए काम करने के एवज में एक शिकायत संबंधी खबर आठ सितंबर को जब प्रभात खबर में छपी तब कार्रवाई शुरू की गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




