करकट्टा कोलियरी कर्मचारी साख सहयोग समिति की मासिक बैठक
Published by : DINESH PANDEY Updated At : 31 Dec 2025 7:43 PM
करकट्टा कोलियरी कर्मचारी साख सहयोग समिति की मासिक बैठक धमधमिया स्थित कार्यालय में हुई.
खलारी. करकट्टा कोलियरी कर्मचारी साख सहयोग समिति की मासिक बैठक धमधमिया स्थित कार्यालय में हुई. बैठक में बीते हुए वर्ष में कोऑपरेटिव के कार्यों की समीक्षा की गयी. साथ ही आने वाले नये वर्ष में कोऑपरेटिव को एक नयी ऊंचाई तक ले जाने का संकल्प लिया गया. कोऑपरेटिव अध्यक्ष अमृत भोगता ने कहा कि इस कोऑपरेटिव का इसलिए गठन किया गया है ताकि सीसीएल में कार्यरत कर्मचारियों को कोई असुविधा नहीं हो, इसका हमेशा खयाल रखें. उन्होंने इसको लेकर ऑफिस में कार्यरत कर्मचारियों को सलाह दी कि सदस्यों को किसी तरह की असुविधा नही हो. वही सचिव उमाकांत सिंह ने कहा कि कोऑपरेटिव ने पिछले वर्ष में बेहतरीन कार्य किया है और आगे भी सदस्यों के हित का पूरा ख्याल रखा जाएगा. इस मौके पर उपस्थित सदस्यों के बीच कैलेंडर का वितरण किया गया. इस मौके पर कोषाध्यक्ष धनेश्वर गंझू, सुधीर सिंह, महेन्द्र यादव, रामा उरांव, बालेश्वर उरांव, रातों उरांव, कौशल्या देवी आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










