श्रीराम के जीवन चरित्र को आत्मसात करें

Updated:
विज्ञापन

विहिप दुर्गा वाहिनी ने मनाया रामोत्सव

विज्ञापन

कांके.

कांके चौक स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में रविवार को विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी ने राम उत्सव का आयोजन किया. जिसमें राम भक्तों ने भारत माता व राम दरबार के चित्र पर पुष्प अर्पित किये. मुख्य वक्ता हिंदूवादी नेता विवेक प्रताप सिंह ने कहा कि भगवान राम आदर्श पुरुष थे और उनके जीवन चरित्र को अपने जीवन में आत्मसात करें. उन्होंने भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया. कहा हिंदुओं को षडयंत्र के तहत जातियों में बांटना बंद करें. बताया प्रभु श्रीराम ने माता शबरी के जूठे बेर खाये और केवट निषाद राज को गले लगाया. हम सभी हिंदू सहोदर भाई हैं. वहीं श्वेता साहू ने सभी बहनों को अपने धर्म व संस्कृति के प्रति जागरूक किया. मौके पर गिरजा शंकर पांडेय, सलोनी श्रीवास्तव, श्रेया साहू, अंशिका राजपूत, स्वेता प्रजापति, गुनगुन कुमारी, शिवानी कुमारी, दिव्या कुमारी, प्रतिमा कुमारी, तमन्ना साहू, चिंकी साहू, स्नेहा अग्रवाल, शिवानी कुमारी, सभ्या अग्रवाल, विद्या साहू आदि मौजूद थे.

विहिप दुर्गा वाहिनी ने मनाया रामोत्सव

फोटो, कार्यक्रम में शामिल हिंदूवादी नेता विवेक प्रताप सिंह व अन्य.B

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola