हाथियों ने पांच घरों को किया क्षतिग्रस्त
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
पिछले चार दिनों से चान्हो प्रखंड में हाथियों का उत्पात जारी है.
विज्ञापन
चान्हो.
पिछले चार दिनों से चान्हो प्रखंड में हाथियों का उत्पात जारी है. करीब 25 की संख्या में ये हाथी लगातार रात को खाने की तलाश में गांवों में घुस रहे हैं और मकान को नुकसान पहुंचा रहे हैं. बीती रात भी हाथियों ने ओपा गांव के शशिबाला मिश्रा, बलकू महली व चोड़ा के मुड़कम में ननकी उरांव, सोमा उरांव व महादेव उरांव के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया. बताया जा रहा है कि चार दिनों से हाथियों के चान्हो क्षेत्र में मौजूद रहने की सूचना पर जंगल से सटे विभिन्न गांव के लोग अपनी सुरक्षा को लेकर रतजगा कर रहे हैं. लेकिन रात को जब दो दर्जन की संख्या में हाथी गांव में प्रवेश करते हैं और अनाज की तलाश में घरों को इधर उधर से क्षतिग्रस्त करना शुरू करते हैं तो उनके समक्ष अपनी जान बचाकर भागने के सिवाय कोई और उपाय नहीं रहता है. बताया गया कि मंगलवार को देर शाम तक हाथी बदरी बछौऊ के निकट जंगल में जमे हुए थे.चान्हो 1, मुड़कम में क्षतिग्रस्त मकान.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










