रांची के कांके में हाथी का उत्पात, पटक कर एक युवक को किया घायल, रिम्स रेफर, देखें Pics

Jharkhand News (रांची) : झारखंड की राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में जंगली हाथी के गांव में प्रवेश करने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गयी. रविवार की सुबह कांके थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में एक जंगली हाथी का आगमन हुआ. गांव में जंगली हाथी की सूचना में काफी संख्या में ग्रामीण जुटने लगे. इसी बीच जंगली हाथी की चपेट में एक ग्रामीण आ गया जिसे हाथी ने पटक- पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. तत्काल घायल ग्रामीण को रिम्स में भर्ती कराया गया है.

रविवार की सुबह कांके थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में एक जंगली हाथी के प्रवेश से गामीणों के बीच अफरा-तफरी मच गयी. इस बीच कांके के एक अन्य गांव बुकरू में भी ग्रामीणों ने 3 जंगली हाथियों को घूमते देखा है. इधर, जयपुर गांव में जंगली हाथी ग्रामीणों के घरों तक पहुंच गये. हाथी को घर से दूर करने की कोशिश ग्रामीण करने लगे, इसी दौरान एक ग्रामीण शाहिद खान इसकी चपेट में आया.
https://youtu.be/p30gAtZ2qY8
हाथी ने शाहिद को अपनी सूड़ में लपेट कर पटक- पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस बीच ग्रामीणों के काफी शोर मचाने के कारण हाथी घायल शाहिद को छोड़ कर दूसरी ओर निकला. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना कांके थाना और वन विभाग के अधिकारियों को दी. वहीं, घायल शाहिद को बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है.

इधर, जंगली हाथी के गांव में आने की सूचना पर स्थानीय प्रशासन गांव में आये हाथी को जंगल की ओर भेजने के प्रयास में जुट गयी. वहीं, ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील भी की गयी. साथ ही कहा कि जंगल से भटक कर गांव की ओर हाथी के आने के कारण उन्हें ज्यादा परेशान ना करें, प्रशासन उसे जंगल की ओर भेजने के प्रयास में जुट गयी है.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए