राची के कई क्षेत्रों में एक घंटे तक गुल रही बिजली
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda
नामकुम ग्रिड से शाम सात बजे के करीब ठप हो गयी आपूर्ति. ग्रिड से जुड़े 33 केवी मेन रोड का मीटरिंग सिस्टम तेज आवाज के साथ बर्स्ट कर गया
विज्ञापन
रांची. 132-33 केवी नामकुम ग्रिड से शाम सात बजे के करीब आपूर्ति ठप हो गयी. इस कारण राजधानी के पूर्वी इलाके में करीब एक घंटे तक बिजली गुल रही. शाम 6:46 बजे ग्रिड से जुड़े 33 केवी मेन रोड का मीटरिंग सिस्टम तेज आवाज के साथ बर्स्ट कर गया. इसके बाद सभी 33 केवीए पावर सबस्टेशन से बिजली बंद हो गयी. इससे मेन रोड से लेकर डोरंडा और टाटीसिलवे से लेकर विकास तक के इलाके में बिजली गुल हो गयी. स्ट्रीट लाइट भी बंद हो गयी.
शाम 7:35 बजे कोकर अर्बन और कोकर को बिजली मिली. इसके बाद मेन रोड पावर सबस्टेशन को छोड़ एक-एक कर सभी 33 केवीए सबस्टेशनों और 11 केवीए फीडर से बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी. रात 9:00 बजे तक मेन रोड शटडाउन में ही था. ट्रांसमिशन सर्किल-रांची जोन के अधिकारियों ने बताया कि इससे ट्रांसमिशन लाइन और ग्रिड को कोई क्षति नहीं पहुंची. जेबीवीएनएल की 33 केवी डिस्ट्रीब्यूशन लाइन्स थोड़ी देर के लिए बंद पड़ गयी थी. कुछ देर बाद ही इसे री-स्टोर कर लिया गया.ग्रिड से 33 केवीए सबस्टेशन को सप्लाई बंद
ग्रि��� के बाहर 33 केवीए उपकरणों में गड़बड़ी के बाद करीब 50 मिनट तक शहर के बड़े इलाके में टोटल पावर फेल्योर जैसी स्थिति बनी रही. सबस्टेशनों पर इसका असर पड़ा और एक साथ मांग बढ़ने से स्थिति सामान्य होने के बाद भी फ्यूज कॉल के चलते मोहल्लों में बार-बार बिजली आती-जाती रही.33 केवी कोकर रूलर-अर्बन दोनों ठप
नामकुम ग्रिड से जुड़े 33 केवी पावर सबस्टेशन और उससे जुड़े सभी 11 केवी फीडर से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से प्रभावित रही. नामकुम ग्रिड से कोकर रूलर और कोकर अर्बन को जोड़ने वाली 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन कर गयी. इस कारण नामकुम, चुटिया, कोकर, आरएमसीएच से लेकर लालपुर, सर्कुलर रोड, खेलगांव और टाटीसिलवे तक के इलाकों में अंधेरा पसरा रहा.इन पावर सबस्टेशन से बिजली प्रभावित रही
33 केवीए मेन रोड, कुसई, चुटिया, विकास, आरएमसीएच, खेलगांव, टाटीसिलवे, कोकर रूरल और कोकर अर्बन पीएसएस से आपूर्ति प्रभावित रही.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










