ओके ::: संजीव लाल के खिलाफ इडी ने मांगी मुकदमा चलाने की अनुमति

Published by : SHRAWAN KUMAR Updated At : 22 Mar 2025 12:18 AM

विज्ञापन

पूर्व मंत्री आलमगीर के आप्त सचिव थे संजीव लाल

विज्ञापन

रांची. प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के तत्कालीन आप्त सचिव संजीव लाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी है. इसके लिए इडी की ओर से विभाग को पत्राचार किया गया है. इडी द्वारा इससे पूर्व संजीव लाल के घर और कार्यालय की तलाशी ली गयी थी. जिसमें 10 लाख रुपये के अलावा संपत्ति में निवेश से संबंधित कागजात भी इडी के अधिकारियों को मिले थे. जानकारी के अनुसार यह मामला ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर घोटाला के जरिये करोड़ों रुपये के मनी लाउंड्रिंग से जुड़ा है. इडी द्वारा केस की जांच के दौरान संजीव लाल को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था. जिसमें उन्होंने इडी को कई तथ्यों की जानकारी दी थी. इडी की जांच में यह खुलासा हुआ कि टेंडर में करोड़ों रुपये की वसूली हुई थी. संजीव लाल के बैंक एकाउंट की जांच के दौरान उनके द्वारा विभिन्न स्रोत से प्राप्त आय और जमा राशि में इडी ने अंतर पाया था. इस केस में पूर्व में इडी द्वारा तत्कालीन ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी गयी थी. इसके लिए इडी की ओर से सरकार को पत्राचार भी किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHRAWAN KUMAR

लेखक के बारे में

By SHRAWAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola