Hockey : झारखंड की महिला टीम बनी चैंपियन, पुरुष टीम उप विजेता

Published at :31 Jul 2024 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
Hockey : झारखंड की महिला टीम बनी चैंपियन, पुरुष टीम उप विजेता

झारखंड की महिला हॉकी टीम ने दूसरी हॉकी इंडिया सब जूनियर ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया.

विज्ञापन

खेल संवाददाता, रांची झारखंड की महिला हॉकी टीम ने दूसरी हॉकी इंडिया सब जूनियर ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया. वहीं, पुरुष टीम को उप विजेता से संतोष करना पड़ा. गुवाहाटी में आयोजित चैंपियनशिप के दोनों वर्गों के फाइनल बुधवार को खेले गये. महिला वर्ग में झारखंड ने ओडिशा को पेनाल्टी शूटआउट में 3-0 से पराजित किया. इससे पहले निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 गोल से बराबरी पर थीं. झारखंड की ओर से शानदार प्रदर्शन के लिए गोलकीपर सोनाली तिर्की को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया. वहीं, पुरुष वर्ग में झारखंड को ओडिशा ने हरा कर खिताब जीता. ओडिशा ने झारखंड को पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया. इस मैच में गोलों की बारिश हुई. निर्धारित समय तक दोनों टीमों ने 6-6 गोल किये. इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जिसमें ओडिशा ने बाजी मार ली. झारखंड टीम के विजेता और उप विजेता बनने पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola