डीवीसी को मिले 400 करोड़, फिर भी काटी जा रही बिजली, लोग गुस्से में

Updated at : 14 Mar 2020 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
Electricity

Electricity

बिजली संकट को देखते हुए राज्य सरकार ने डीवीसी को शुक्रवार सुबह 200 करोड़ रुपये और देर शाम 200 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया.

विज्ञापन

रांची : बिजली संकट को देखते हुए राज्य सरकार ने डीवीसी को शुक्रवार सुबह 200 करोड़ रुपये और देर शाम 200 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया. इसके बावजूद चौथे दिन भी डीवीसी के कमांड एरिया में 18 घंटे तक बिजली की कटौती जारी है. धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ और चतरा के लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बिजली कटौती से परेशान लोगों के सब्र का बांध टूट गया है.

शुक्रवार को हजारीबाग में छात्रों ने बरकाकाना-हजारीबाग-कोडरमा रेल लाइन पर मालगाड़ियों की आवाजाही रोक दी, जिससे कोयला ढुलाई ठप हो गया. धनबाद में लोग सड़कों पर उतर आये हैं. इन सबके बीच ऊर्जा विभाग के सचिव एल ख्यांगते ने शुक्रवार को केंद्रीय ऊर्जा विभाग के संयुक्त सचिव से बिजली के मुद्दे पर बात की. उनसे डीवीसी को बिजली कटौती वापस लेने का निर्देश देने का आग्रह किया. केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा कहा गया कि डीवीसी प्रबंधन से इस मुद्दे पर बात हो रही है. शनिवार से डीवीसी द्वारा बिजली कटौती वापस लिये जाने की संभावना है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola