लाॅकडाउन में जांच के लिए रोकने पर पुलिस से भिड़ा युवक, हाथापाई भी

Updated at : 05 Apr 2020 3:04 AM (IST)
विज्ञापन
लाॅकडाउन में जांच के लिए रोकने पर पुलिस से भिड़ा युवक, हाथापाई भी

रांची : राजधानी में लॉकडाउन के दौरान जब पुलिस ने शनिवार को बहू बाजार के पास एक बाइक सवार युवक को चेकिंग के लिए रोका, तो युवक भड़क गया. इसके बाद युवक और पुलिसकर्मी के बीच हाथापाई होने लगी. युवक पुलिसकर्मी से दुर्व्यवहार करते हुए कहने लगा- नहीं जानते हो तो बढ़िया से मेरी फोटो […]

विज्ञापन

रांची : राजधानी में लॉकडाउन के दौरान जब पुलिस ने शनिवार को बहू बाजार के पास एक बाइक सवार युवक को चेकिंग के लिए रोका, तो युवक भड़क गया. इसके बाद युवक और पुलिसकर्मी के बीच हाथापाई होने लगी. युवक पुलिसकर्मी से दुर्व्यवहार करते हुए कहने लगा- नहीं जानते हो तो बढ़िया से मेरी फोटो ले लो. इस पर पुलिसकर्मी ने जब होश में रहकर तमीज से बात करने को कहा, तो युवक और भड़क गया. कहने लगा- हाथ क्यों लगाया गया? तब पुलिस ने समझाया कि लॉक डाउन है. चेकिंग के लिए नहीं रोकते तो क्या करते. सीएम हो क्या कि नहीं रोकेंगे. इस पर युवक ने जवाब दिया कि वह जज भी है. काफी देर तक युवक और पुलिस के बीच बकझक होती रही. बाद में घटना की सूचना मिलने के बाद चुटिया पुलिस पहुंची और युवक को थाना ले गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद युवक के परिजन भी चुटिया थाना पहुंचे. जहां उन्होंने पुलिस को बताया कि युवक दिमागी रूप से से बीमार है. उसका कांके रिनपास में इलाज भी चल रहा है. इससे संबंधित पेपर भी परिजनों ने पुलिस को दिखाया. जिसके बाद पुलिस ने युवक को पीआर बांड पर छोड़ दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola