आसान हुआ बिजली बिल भरना, ईजी बिल सेल्फ बिलिंग एप लांच

Updated at : 22 Apr 2020 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
आसान हुआ बिजली बिल भरना, ईजी बिल सेल्फ बिलिंग एप लांच

रांची : कोरोना संकट के दौरान झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने उपभोक्ताओं के लिए न सिर्फ ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था की है, बल्कि अब ऑनलाइन बिल जेनरेट करने की भी सुविधा शुरू कर दी है. निगम ने बिजली बिल एप को मंगलवार को लांच कर दिया. अब उपभोक्ता खुद मीटर रीडिंग कर बिल […]

विज्ञापन

रांची : कोरोना संकट के दौरान झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने उपभोक्ताओं के लिए न सिर्फ ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था की है, बल्कि अब ऑनलाइन बिल जेनरेट करने की भी सुविधा शुरू कर दी है. निगम ने बिजली बिल एप को मंगलवार को लांच कर दिया. अब उपभोक्ता खुद मीटर रीडिंग कर बिल जेनरेट कर इसका भगतान कर सकेंगे. एप से भुगतान की सुविधा 24 घंटे दी गयी है. इसके बाद किसी भी वक्त अपने सुविधानुसार बकाया बिजली बिल जमा करवाने के साथ ही एडवांस बिल भी मन मुताबिक जमा कर सकेंगे. अभी इससे संबंधित कामों के लिए इटीपी मशीन तक जाना पड़ता था.

पूर्व में यह सुविधा वेबसाइट के साथ ही अन्य पेमेंट एप पर भी दी जा रही थी, हालांकि इसमें उपभोक्ता महज अपने एरियर का ही भुगतान कर सकते थे.खुद करें बिल जेनरेटइसके लिए कंज्यूमर्स को गूगल प्ले स्टोर से ईजी बिल सेल्फ बिलिंग एप डाउनलोड कर उसे मोबाइल नंबर के साथ पहले रजिस्टर्ड करना होगा. इसके बाद क्लिक जेनरेट बिल के ऑप्शन पर जाना होगा. इसके अगले चरण में मीटर में उठी यूनिट को देख उसे अपने मोबाइल फोन से क्लिक कर जेनरेट बिल को क्लिक करते ही बिल निकल आयेगा. चौथे और आखिरी चरण में वापस होम पेज पर आकर व्यू बिल में जाकर महीना और साल डालते ही आप अपना बिल देख कर उसका भुगतान कर सकेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola