Jharkhand News: इन 8 जिलों की 145 प्रखंडों की स्थिति चिंताजनक, जानें सूखा घोषित करने का क्या है पैमाना

झारखंड की कृषि विभाग ने 8 जिलों की स्थिति का पता लगाया. जिसमें पाया गया कि 145 प्रखंडों की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है. विभाग ने सूखे के चार इंडिकेटर के आधार पर जमीनी हकीकत पता करने की कोशिश की.
रांची : सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर कृषि विभाग ने आठ जिलों की जमीनी हकीकत पता किया है. इसमें 145 प्रखंड की स्थिति बहुत ही चिंताजनक बतायी गयी है. 98 प्रखंड को मॉडरेट बताया गया है. शेष अन्य 16 जिलों की स्थिति का पता लगाया जा रहा है. सूखे की स्थिति को लेकर सीएम ने सोमवार को बैठक की. 145 प्रखंडों में केंद्र सरकार के ड्राउट मैनुअल-2016 के आधार पर जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की गयी, जिसके आधार पर इन प्रखंडों को सुखाड़ की श्रेणी में रखा गया है.
इससे पहले विभाग ने सूखे के चार इंडिकेटर के आधार पर जमीनी हकीकत पता करने की कोशिश की. इसमें कृषि रोपावाले इंडिकेटर के अनुसार 24 जिलों के 263 प्रखंडों की स्थिति बहुत खराब है. मतलब यहां रोपा लक्ष्य का 75 फीसदी से कम हुआ है. दूसरे इंडिकेटर वेजीटेशन कंडीशन इंडेक्स (वीसीआइ या एनबीडीआइ) में 24 जिलों में 79 प्रखंड की स्थिति बहुत खराब पायी गयी.
132 प्रखंड मॉडरेट पाये गये हैं. तीसरे इंडिकेटर स्टैंडराइजेशन स्टीम फ्लो इंडेक्स (एसएफआइ, आरएसआइ या एसजीडब्ल्यूआइ) के आधार पर है. इसमें 52 प्रखंड मॉडरेट तथा 123 की स्थिति चिंताजनक बतायी गयी है. चार इंडिकेटर में तीन रहने पर सूखे का प्रावधान : चार इंडिकेटर में तीन रहने पर सूखा घोषित किया जा सकता है. तीन इंडिकेटर में दो सिवियर तथा एक मॉडरेट होने पर भी सूखा घोषित किया जा सकता है.
जिला प्रखंड
देवघर सारवा, सारठ, कारवां, देवघर, मोहनपुर, सोनाराठी, मधुपुर, पालाजोरी, मारगोमुंडा, देवीपुर.
दुमका जमुनाडीह, दुमका, जामा, मसलिया, रानेश्वर, शिकारीपाड़ा, सरैयाहाट, रामगढ़, काठीकुंड, गोपीकांदर.
गढ़वा कांडी, डंडई, मेराल, रमना, बिशुनपुर, भवनाथपुर, चिनिया, मझियांव, सगमा, गढ़वा, डंडा, रंका, धुरकी, बारघर, नागारुराती, रामकंडा, बारडीह, केतार, खरौंधी, भंडरिया.
पलामू मनातू, मेदिनीनगर, तरहसी, विश्रामपुर, नावाबाजार,
पांडू, परवा, हरिहरगंज, छत्तरपुर, नौडीहाबाजार, रामगढ़, चैनपुर, उतरी रोड, पाटन, सतबरवा, हैदरनगर, हुसैनाबाद, मोहम्मदगंज, पिपरा, लेस्लीगंज, पांकी.
गोड्डा ठाकुरगनाती, गोड्डा, पत्थरगामा, बसंतरी, महगामा, मेहरामा, बोआरीजोर, सुंदरपहाड़ी, पोड़ैयाहाट.
जामताड़ा नारायणपुर, करमाटांड़, जामताड़ा, नाला, कुंडहित, फतेहपुर.
पाकुड़ पाकुड़िया, पाकुड़, हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा, अमरापाड़ा, महेशपुर.
साहिबगंज साहिबगंज, बोरियो, मंडरो, बरहेट, पतना, राजमहल, उद्धवा, तालझरी, बरहरवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




