सोनाहातू में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 May 2024 8:12 PM
Birsa Munda
सोनाहातू थाना क्षेत्र के जींतू पंचायत के मिटकु टोली के पास रविवार की सुबह पांच बजे बालू लदा एक ट्रैक्टर पलट गया. इस हादसे में ट्रैक्टर चालक सत्यनारायण सिंह मुंडा (22) की मौत हो गयी.
रांची. सोनाहातू थाना क्षेत्र के जींतू पंचायत के मिटकु टोली के पास रविवार की सुबह पांच बजे बालू लदा एक ट्रैक्टर पलट गया. इस हादसे में ट्रैक्टर चालक सत्यनारायण सिंह मुंडा (22) की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर सोनाहातू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रैक्टर पर बालू लाद चालक तेजी से जा रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर असंतुलित हो गया और पलटने से चालक उसमें दब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. वह सोनाहातू थाना क्षेत्र के गोमियाडीह गांव का रहनेवाला था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










