Ranchi news : डीपीएस रांची बना चैंपियन

जोनल इंटर डीपीएस बास्केटबॉल टूर्नामेंट
रांची. दिल्ली पब्लिक स्कूल रांची की टीम ने डीपीएस गया में आयोजित जोनल इंटर-डीपीएस बास्केटबॉल टूर्नामेंट (गर्ल्स) 2024 में चैंपियनशिप का खिताब जीता. फाइनल मैच में डीपीएस रूबी पार्क, कोलकाता को 26-05 से हराया. डीपीएस रांची की टीम का फाइनल तक का सफर लीग और नॉकआउट दोनों चरणों में प्रभावशाली रहा. सेमीफाइनल में डीपीएस मेगासिटी, कोलकाता को 26-04 से हराया. डीपीएस पटना ईस्ट के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच 26-04 से जीता. प्रतियोगिता में डीपीएस रांची की अलीशा सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया. इस जीत के साथ डीपीएस रांची ने राष्ट्रीय अंतर-डीपीएस बास्केटबॉल टूर्नामेंट में भी स्थान हासिल किया है. जो चार से छह दिसंबर 2024 तक डीपीएस वसंत कुंज, नयी दिल्ली में होगा. प्राचार्य डॉ आरके झा ने टीम के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










