ePaper

मायापुर में डालसा ने किया कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

Updated at : 19 Jan 2026 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
मायापुर में डालसा ने किया कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

मैक्लुस्कीगंज मायापुर पंचायत सचिवालय परिसर में डालसा का विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया गया.

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार डालसा रांची के तत्वावधान में आयोजित सौ दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत मैक्लुस्कीगंज मायापुर पंचायत सचिवालय परिसर में डालसा का विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया गया. खलारी प्रखंड अंतर्गत मायापुर पंचायत में उपस्थित ग्रामीणों को बाल विवाह निषेद विषय पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस कुरीति के प्रति कम उम्र में बेटियों की शादी करना कानून अपराध है. बाल विवाह से समाज मुक्त हो जागरूक कर ग्रामीणों को नशा से होने वाली के प्रकार की नुकसान के संबंध में बताया. इस दौरान पैसों की लालच देकर मानव तस्करी जैसे चंगुल से बचने, निःशुल्क विधिक सहायता सहित चाइल्ड प्रोटेक्शन की जानकारी प्रदान की गयी. कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रॉप आउट बच्चे की संख्या कम से कम हो इसके लिए नियमित रूप से बच्चो को विद्यालय से जोड़ना समाज व माता पिता का फर्ज बनता है. असंगठित श्रमिकों के लिए ई श्रम कार्ड के माध्यम से मजदूरों के लाभ आदि की जानकारी दी गयी. साथ ही डालसा द्वारा मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सलाह आदि प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया. मौके पर मायापुर मुखिया पुष्पा खलखो, पंचायत सेवक बीपीन वर्मा, डालसा के पीएलवी मुन्नू शर्मा, रंजना गिरि, विकाश कुमार, राम उरांव, जलेश्वर महतो उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR MAHT

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR MAHT

ROHIT KUMAR MAHT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola