डीएवी खलारी ने किया जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण
Published by : DINESH PANDEY Updated At : 14 Dec 2025 8:09 PM
डीएवी पब्लिक स्कूल खलारी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति सामुदायिक पहुंच कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया.
खलारी. डीएवी पब्लिक स्कूल खलारी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति सामुदायिक पहुंच कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया. विद्यालय के शिक्षक प्राचार्य के नेतृत्व में सुबह-सुबह खलारी एवं मैक्लुस्कीगंज रेलवे स्टेशनों पर जाकर असहाय और जरूरतमंद लोग जो ठंड से कांप रहे थे, के बीच कंबल वितरित किए गये. विद्यालय के प्राचार्य डॉ कमलेश कुमार ने बताया कि सामाजिक कल्याण के इस कार्य में विद्यार्थियों और अभिभावकों का योगदान सराहनीय रहा है. उन्होंने सभी अभिभावकों को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया और बताया कि कल भी विद्यार्थियों के सहयोग से जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










