ePaper

रांची से जयपुर, बनारस व अमृतसर के लिए सीधी फ्लाइट शुरू हो : चेंबर

Updated at : 02 May 2024 11:59 PM (IST)
विज्ञापन
रांची से जयपुर, बनारस व अमृतसर के लिए सीधी फ्लाइट शुरू हो : चेंबर

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रांची से दिल्ली के लिए अर्ली मॉर्निंग डिपार्चर और देर रात दिल्ली से रांची के लिए फ्लाइट सेवा शुरू करने की मांग की गयी.

विज्ञापन

रांची. झारखंड चेंबर और इंडिगो एयरलाइंस के पदाधिकारियों की बैठक चेंबर भवन में हुई. इस मौके पर चेंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि रांची से जयपुर, रांची से बागडोगरा टू गुवाहाटी, रांची से रायपुर, गुवाहाटी, सूरत, बनारस व अमृतसर के अलावा देवघर से बेंगलुरु और मुंबई के लिए इंडिगो की सीधी फ्लाइट सेवा चालू की जाये. साथ ही यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रांची से दिल्ली के लिए अर्ली मॉर्निंग डिपार्चर और देर रात दिल्ली से रांची फ्लाइट सेवा शुरू की जाये.

सिविल एविएशन उप समिति के चेयरमेन डॉ अभिषेक रामाधीन एवं श्रवण राजगढ़िया ने कहा कि हवाई किराये को संतुलित रखा जाये. कॉरपोरेट यात्री जो बिना लगेज के सफर करते हैं, उन्हें किराये में छूट देनी चाहिए. साथ ही गंभीर बीमारियों से ग्रसित पैसेंजर एवं दिव्यांगजनों को भी किराये में रियायत देने की पहल होनी चाहिए. मौके पर झारखंड चेंबर के कई सदस्य उपस्थित थे.

कैपिटल मार्केट फाइनांस उप समिति की बैठक

इधर, झारखंड चेंबर की कैपिटल मार्केट फाइनांस उप समिति की बैठक भी हुई. सदस्यों ने कहा कि म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर, इंश्योरेंस एजेंट्स, कैपिटल मार्केट के ब्रोकर या सब ब्रोकर के लोगों का एक संगठित एसोसिएशन बनना चाहिए. उप समिति के चेयरमैन विकास सहाय ने कहा कि इस काम में लगभग 4,000 से अधिक लोग जुड़े हुए हैं. सदस्यों ने कहा कि रांची में सेबी कार्यालय के बंद होने से कठिनाई हो रही है. मौके पर चेंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, प्रवीण लोहिया, कुमार प्रशांत गुप्ता और आरएन द्विवेदी उपस्थित थे. इधर, भीषण गर्मी को देखते हुए चेंबर भवन के प्रवेश द्वार पर प्याऊ की व्यवस्था की गयी है. इससे राहगीरों को लाभ मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola