ePaper

नींव की खुदाई बनी सिरदर्द, मकानों में आयी दरारें

Updated at : 19 Jun 2025 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
नींव की खुदाई बनी सिरदर्द, मकानों में आयी दरारें

बहुमंजिली इमारत बनाने के लिए बिल्डर द्वारा करायी गयी खुदाई से पिस्का मोड़, झारखंड नगर के निवासी दहशत में जीने को विवश हो हैं.

विज्ञापन

रांची. बहुमंजिली इमारत बनाने के लिए बिल्डर द्वारा करायी गयी खुदाई से पिस्का मोड़, झारखंड नगर के निवासी दहशत में जीने को विवश हो हैं. इमारत की नींव के लिए 25 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया है, जो बारिश होने से उसमें पानी भर गया है. ऐसे में यहां भू-धंसान की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इतना ही नहीं आसपास के मकानों में दरार आ गयी है. जिस बाउंड्रीवॉल का निर्माण भूखंड की घेराबंदी के लिए किया गया था, वह भी धंस चुका है. जिस जगह खुदाई की गयी है उसके समीप बनी पीसीसी सड़क भी करीब चार फीट तक धंस गयी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जिला प्रशासन और नगर निगम ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

पुलिस आयी, निरीक्षण कर चली गयी

मकानों में दरार आने की सूचना स्थानीय थाना को दी गयी थी. निरीक्षण करने पहुंची पुलिस ने बगल के चार मंजिला इमारत, जिसमें दरार आयी थी, उसके मालिक को कीमती सामान निकालने का निर्देश देकर चली गयी. लेकिन बिल्डर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की.

डीसी और नगर निगम उठायें सख्त कदम

मोहल्ले के लोगों ने रांची डीसी और नगर निगम प्रशासक से घटनास्थल की जांच कराने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने त्वरित कदम नहीं उठाया, तो लगातार हो रही बारिश और मकानों में आ रही दरारों के कारण कोई बड़ा हादसा हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola