ePaper

धीरज साहू कैशकांड व ऑपरेशन लोटस को लेकर रांची में क्या बोले झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे?

Updated at : 10 Dec 2023 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
धीरज साहू कैशकांड व ऑपरेशन लोटस को लेकर रांची में क्या बोले झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे?

झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गयी सभी गैर-भाजपा सरकारों के खिलाफ ऑपरेशन लोटस के तहत साजिश की जा रही है. भाजपा किसी भी संवैधानिक मूल्यों की परवाह किये बिना खुलेआम ऐसा कर रही है. धीरज साहू का मामला निजी है. इसका कांग्रेस पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है.

विज्ञापन

रांची: कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने रविवार को कहा कि सांसद धीरज साहू से उनसे जुड़े परिसरों से मिली नकदी को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है. इसके साथ ही स्पष्ट किया कि धीरज साहू का यह निजी मामला है. पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है. रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के सांसद हैं. उन्हें आधिकारिक बयान देकर बताना चाहिए कि इतनी बड़ी राशि उनके पास कैसे आयी. उन्होंने कहा कि पार्टी का रुख स्पष्ट है कि यह धीरज साहू का निजी मामला है, जिसका कांग्रेस पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है. लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गयी सभी गैर-भाजपा सरकारों के खिलाफ ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत साजिश की जा रही है. भाजपा किसी भी संवैधानिक मूल्यों की परवाह किये बिना खुलेआम ऐसा कर रही है.

आयकर विभाग ने छापेमारी व बरामदगी को लेकर नहीं दिया बयान

अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा स्थित बौद्ध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ आयकर विभाग द्वारा की गयी छापेमारी में अब तक भारी मात्रा में नकदी बरामद की गयी है. उनके मुताबिक छापेमारी के दौरान धीरज साहू से जुड़े परिसरों की भी तलाशी ली गयी. आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को कहा कि जब्त की गयी रकम 290 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है. यह किसी भी एजेंसी द्वारा एक ही अभियान में ‘अब तक की सबसे अधिक’ नकद बरामदगी होगी. अविनाश पांडे ने कहा कि आयकर विभाग ने छापेमारी और बरामदगी को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन जिस तरह से पार्टी से जोड़कर आरोप लगाये जा रहे हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि जिस परिवार का 100 वर्षों से अधिक समय से व्यापारिक प्रतिष्ठान है और यह परिवार का संयुक्त व्यवसाय है. धीरज साहू तो बस कारोबार का एक हिस्सा हैं, लेकिन साहू को यह स्पष्ट करना चाहिए कि इतनी बड़ी रकम उनके पास कैसे आयी. कांग्रेस मुख्यालय में अविनाश पांडेय ने आरोप लगाया कि देश में विपक्षी दलों को बदनाम करने की साजिश की जा रही है.

Also Read: धीरज साहू के 7 लॉकर और 10 कमरे खुलने बाकी, 500 करोड़ से अधिक कैश का अनुमान, BJP के बयान पर क्या बोली कांग्रेस

ऑपरेशन लोटस के तहत की जा रही साजिश

झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि जिस दिन से झारखंड में बहुमत गठबंधन की सरकार सत्ता में आयी है, तभी से भाजपा इसे अस्थिर करने की साजिश रच रही है. ऐसा सिर्फ झारखंड में ही नहीं, बल्कि देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गयी सभी गैर-भाजपा सरकारों के खिलाफ ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत साजिश की जा रही है. भाजपा किसी भी संवैधानिक मूल्यों की परवाह किये बिना खुलेआम ऐसा कर रही है. अविनाश पांडेय के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता और रांची से विधायक सीपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस धीरज साहू से पीछा छुड़ाना चाहती है, ताकि अपने बॉस को बचा सके. कांग्रेस सांसद धीरज साहू क्या निर्दलीय हैं? अगर वह निर्दलीय उम्मीदवार होते, तो कह सकते थे कि पार्टी का कोई लेना देना नहीं है.

Also Read: झारखंड: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ IIT ISM के 43वें दीक्षांत समारोह में छात्रों से बोले, टेक्नोलॉजी से जुड़ें

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola