पुष्पवाटिका का मनमोहक प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

Updated at : 25 Mar 2026 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
पुष्पवाटिका का मनमोहक प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

श्रीराम मंदिर परिसर जोन्हा में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के सातवें दिन बुधवार को श्रीराम और सीता के विवाह का प्रसंग श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अनगड़ा.

श्रीराम मंदिर परिसर जोन्हा में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के सातवें दिन बुधवार को श्रीराम और सीता के विवाह का प्रसंग श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. कथा के दौरान व्यास आचार्य धर्मराज शास्त्री ने जनकपुर की पुष्पवाटिका का मनमोहक प्रसंग सुनाया. उन्होंने बताया कि किस प्रकार सखियों संग गौरी पूजन के लिए आयीं माता सीता और गुरु आज्ञा से पुष्प लेने पहुंचे प्रभु श्रीराम की प्रथम भेंट हुई. इस प्रसंग के भावपूर्ण वर्णन ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. जैसे ही कथा में श्रीराम द्वारा शिव धनुष खंडन और उसके पश्चात राम-सीता विवाह का प्रसंग आया, पूरा पंडाल ””जय श्रीराम”” के जयघोष से गूंज उठा.श्रीराम और माता सीता की मनमोहक झांकी निकाली गयी. सुंदर वेशभूषा में सजे प्रभु के स्वरूपों के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गये. पंडाल में मौजूद महिलाएं और भक्त मंगल गीतों पर झूमने लगे और पूरा जोन्हा क्षेत्र राममय हो गया. आचार्य ने कहा कि राम-सीता का विवाह केवल दो आत्माओं का मिलन नहीं, बल्कि धर्म और शक्ति के समन्वय का प्रतीक है. अनुष्ठान को सफल बनाने में अध्यक्ष बलराम साहू, संयोजक संतोष साहू, सीताराम साहू, राजन साहू, मनोज साहू, मधुसूदन साहू, प्रदीप साहू, अजय मंडल, अमर मंडल, उदय साहू, प्रकाश साहू, किशोर साहू, परमेश्वर साहू, दीनदयाल साहू, विनोद मिश्रा, विकास साहू, कृष्णा साहू, कन्हाई साहू, संदीप साहू, युवराज साहू व श्रद्धालु उपस्थित थे.

विज्ञापन
JITENDRA

लेखक के बारे में

By JITENDRA

JITENDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola