जोन्हा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन झूम उठे श्रद्धालु
Updated at : 21 Mar 2026 8:33 PM (IST)
विज्ञापन

शिव-पार्वती विवाह के पावन प्रसंग का साक्षी बनने के लिए पंडाल में श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ पड़ी
विज्ञापन
प्रतिनिधि, अनगड़ा.
श्रीराम मंदिर जोन्हा में आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामकथा के तीसरे दिन कथा श्रवण करने और शिव-पार्वती विवाह के पावन प्रसंग का साक्षी बनने के लिए पंडाल में श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ पड़ी. आचार्य धर्मराज शास्त्री ने शिव-सती प्रसंग और शिव व पार्वती के विवाह का मार्मिक व मनोरम वर्णन किया. तारकासुर के वध और सृष्टि के कल्याण के लिए माता पार्वती के अवतरण की कथा सुनायी. माता पार्वती की घोर तपस्या और भोलेनाथ के साथ उनके अद्भुत विवाह प्रसंग को सुनकर पूरा पंडाल शिवमय हो उठा. कथा के बीच-बीच में प्रस्तुत किये गये शिव बारात और विवाह के सुमधुर भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु अपनी जगह पर खड़े होकर झूमने लगे. मुख्य अतिथि रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने व्यासपीठ का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि ऐसे भव्य और पवित्र धार्मिक आयोजनों से समाज में एकजुटता, शांति और सुसंस्कारों का संचार होता है. श्रीरामकथा और शिव-पार्वती के आदर्श चरित्र का श्रवण मानव जीवन को धन्य कर देता है. कथा विश्राम के बाद महाआरती की गयी. भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर अध्यक्ष बलराम साहू, राजन साहू, संयोजक संतोष साहू, अमर केशरी, नीलकंठ चौधरी, सुरेंद्र महतो, मनोज चौधरी, मधुसूदन साहू, सीताराम साहू, उदय साहू, विकास साहू, विनोद मिश्रा, परमेश्वर साहू, अजय मंडल, अमर मंडल, विनय साहू, प्रकाश साहू सहित अन्य उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




