कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर उपायुक्त छवि रंजन की अपील, लैब में जांच कराने आयें, तो दें सही जानकारी

Updated at : 07 Aug 2020 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर उपायुक्त छवि रंजन की अपील, लैब में जांच कराने आयें, तो दें सही जानकारी

रांची जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन

रांची जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है. खेलगांव में मेगा कोविड केयर सेंटर की शुरुआत के साथ ही जिले के अन्य जगहों पर कोविड केयर सेंटर में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है. जिले में कांटेक्ट ट्रेसिंग, सैंपल संग्रह और जांच कार्य भी तेजी से चल रहा है. लेकिन हाल ही में कई मामले ऐसे सामने आये हैं, जहां लोग कोविड टेस्टिंग लैब में सैंपल देने के दौरान गलत पता या गलत मोबाइल नंबर रजिस्टर करवा रहे हैं.

उक्त बातें उपायुक्त छवि रंजन ने गुरुवार को कही. उपायुक्त ने कहा कि गलत मोबाइल नंबर व गलत पता दर्ज होने से जिला प्रशासन को पॉजिटिव व्यक्ति तक पहुंचने में समस्या आ रही है. वहीं, कोरोना संक्रमित को भी सही समय पर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है. ज्ञात हो कि शहर में पिछले एक माह में 200 से अधिक ऐसे मामले सामने आये हैं. जिसमें मरीजों से संपर्क करना जिला प्रशासन के लिए चुनौती हो गया था.

मरीजों ने जो फोन नंबर लैब में दर्ज कराया था, पॉजिटिव आने के बाद जब प्रशासनिक टीम उस नंबर पर फोन कर रही थी, तो फोन नंबर इनवैलिड बता रहा था.

रांची में 227 कोरोना संक्रमितों की हुई पुष्टि

रांची जिला में गुरुवार को कोरोना के 227 नये संक्रमित मिले हैं. नये संक्रमितों में रिम्स से नौ कोरोना संक्रमित मिले हैं, इसमें जूनियर डॉक्टर व रिम्स के कर्मचारी शामिल हैं. वहीं, रिम्स में सैंपल दिये करीब 56 लोगों की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है. इसके अलावा रांची के विभिन्न क्षेत्रों से कोरोना संक्रमित मिले हैं. अस्पताल में बेड की उपलब्धता के कारण संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola