देवघर रोपवे हादसा और लोहरदगा घटना में मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख की मुआवजा राशि, CM हेमंत ने की घोषणा

Updated at : 12 Apr 2022 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
देवघर रोपवे हादसा और लोहरदगा घटना में मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख की मुआवजा राशि, CM हेमंत ने की घोषणा

jharkhand news: सीएम हेमंत सोरेन ने देवघर रोपवे हादसा और लोहरदगा में रामनवमी की शोभायात्रा में हिंसक झड़प में मृतकों के आश्रितों को 5-5 रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है. साथ ही उच्चस्तरीय बैठक में सीएम श्री सोरेन ने देवघर रोपवे हादसे मामले में FIR दर्ज करने का निर्देश भी दिया.

विज्ञापन

Jharkhand news: सीएम हेमंत सोरेन ने देवघर स्थित त्रिकूट रोपवे हादसा और लोहरदगा में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हिंसक झड़प में मृतकों के आश्रितों को मुआवजा देने की घोषणा की है. दोनों हादसों में मृतक के आश्रितों को राज्य सरकार 5-5 लाख रुपये मुआवजा राशि देगी. यह निर्णय उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया. साथ ही दोनों घटनाओं में घायल हुए लोगों का इलाज राज्य सरकार कराएगी. इसके लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिया गया.

सीएम हेमंत सोरेन ने की घोषणा

मंगलवार को बरहेट से लौटने के बाद सीएम श्री सोरेन ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में दोनों घटनाओं को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की. इस बैठक में दोनों घटनाओं में मृतक के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा राशि और घायलों को समुचित इलाज कराने की घोषणा की.

त्रिकूट रोपवे हादसे को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश

वहीं, इस बैठक में देवघर जिला स्थित त्रिकूट रोपवे हादसे की जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच समिति गठित करने तथा गठित समिति में रोपवे से संबंधित विशेषज्ञों को शामिल किए जाने का निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया है. साथ ही बैठक में त्रिकूट पर्वत रोपवे हादसे को लेकर प्राथमिकी दर्ज किए जाने का भी निर्देश दिया गया.

Also Read: देवघर रोपव हादसा : 46 घंटे में 46 लोगों की बची जान, CM हेमंत सोरेन बोले- दोषियों पर जल्द होगी कार्रवाई

देवघर के त्रिकूट रोपवे हादसे में 46 लोग निकले सुरक्षित

बता दें कि देवघर के त्रिकूट रोपवे हादसे में विभिन्न ट्रॉलियों में 49 लोग फंसे थे. 46 घंटे की रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 46 लोगों को ट्रॉली से सुरक्षित निकाला गया, वहीं दो लोगों की मौत एयरलिफ्ट के दौरान हो गया, वहीं एक अन्य की मौत पहले ही हो गयी थी. इस रेस्क्यू ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना के दो हेलीकाॅप्टर, गरुड़ कमांडो, NDRF, ITBP समेत अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस हादसे को लेकर सीएम श्री सोरेन भी लगातार नजर बनाए हुए थे.

लोहरदगा में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में हुई थी हिंसक झड़प

वहीं, लोहरदगा में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. इस झड़प में एक व्यक्ति की मौत हुई, वहीं दर्जनों लोग घायल हुए थे. कई घायलों को रांची के रिम्स रेफर किया गया था. इधर, मंगलवार को लोहरदगा जा रहे पूर्व सीएम रघुवर दास को पीड़ित परिवार से मिलने से प्रशासन ने रोका. इस पर पूर्व सीएम ने प्रशासन समेत राज्य सरकार को निशाने पर लिया.

उच्चस्तरीय बैठक में इनकी रही उपस्थिति

इधर, सीएम श्री सोरेन के साथ उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव अमिताभ कौशल सहित अन्य सीनियर अधिकारी उपस्थित थे.

Also Read: पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे पूर्व सीएम रघुवर दास को प्रशासन ने गांव जाने से राेका, जानें पूरा मामला

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola