ePaper

बादल छंटते ही फिर से बढ़ेगी ठंड, 10 डिग्री से नीचे जा सकता है राजधानी का न्यूनतम तापमान

Updated at : 30 Dec 2024 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

झारखंड में चार जनवरी तक मौसम साफ रहेगा. मौसम साफ होने से न्यूनतम तापमान गिर सकता है. अभी राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर है. इस कारण कई हिस्सों में बादल हैं.

विज्ञापन

कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक रह सकता है घना कोहरा, मौसम केंद्र ने जारी किया अलर्ट रांची. झारखंड में चार जनवरी तक मौसम साफ रहेगा. मौसम साफ होने से न्यूनतम तापमान गिर सकता है. अभी राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर है. इस कारण कई हिस्सों में बादल हैं. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि अगले कुछ दिनों में राजधानी सहित राज्य के कई हिस्सों से पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो जायेगा. इस कारण न्यूनतम तापमान गिर सकता है. राजधानी का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि से नीचे जा सकता है. अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री सेसि के आसपास रह सकता है. मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक सुबह और शाम के बाद घना कोहरा हो सकता है. इसको लेकर मौसम केंद्र ने अलर्ट जारी किया है. रविवार को कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटे में छिटपुट बारिश भी हुई है. लातेहार में नौ मिमी के आसपास बारिश हुई. गढ़वा व डालटनगंज में भी बारिश हुई. पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है. राजधानी का न्यूनतम तापमान रविवार को 15.5 डिग्री सेसि रिकाॅर्ड किया गया. यह सामान्य से करीब सात डिग्री सेसि अधिक है. यही स्थिति डालटनगंज और जमशेदपुर की रही. वहां भी न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेसि ऊपर रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola