अशोक नगर में ठहरे बाहरी लोगों को हटाने की मांग
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 May 2020 11:55 PM
अशोक नगर कॉलोनी में बाहर से आये लोगों को रखे जाने पर मोहल्ले के लोग दहशत में हैं. इस संबंध में स्थानीय निवासियों ने उपायुक्त राय महिमापत रे को पत्र लिखा है.
रांची : अशोक नगर कॉलोनी में बाहर से आये लोगों को रखे जाने पर मोहल्ले के लोग दहशत में हैं. इस संबंध में स्थानीय निवासियों ने उपायुक्त राय महिमापत रे को पत्र लिखा है. पत्र में लिखा गया है कि अशोक नगर एक आवासीय मोहल्ला है. यहां रहनेवाले लोग खुद ही सफाई व्यवस्था से लेकर सुरक्षा व्यवस्था का मामला देखते हैं. लेकिन हाल ही में बाहर से आये लोगों को यहां के गेस्ट हाउस में रखवा दिया गया है. इससे मोहल्ले के लोग दहशत में हैं. मुहल्ले के लोगों ने बाहरी लोगों को यहां से हटाकर सरकार द्वारा चिह्नित किये गये कोरेंटाइन सेंटर में रखने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










