तेलंगाना में फंसे बोकारो के 200 मजदूरों को वापस लाने की मांग

Updated:
विज्ञापन
तेलंगाना में फंसे बोकारो के 200 मजदूरों को वापस लाने की मांग

बेरमो की सामाजिक कार्यकर्ता सविता देवी ने तेलंगाना के कोल्लून स्थित डीइसी इंफ्रा कंस्ट्रक्शन में काम करने गये बोकारो के 200 मजदूरों को वापस लाने की मांग की है.

विज्ञापन

रांची : बेरमो की सामाजिक कार्यकर्ता सविता देवी ने तेलंगाना के कोल्लून स्थित डीइसी इंफ्रा कंस्ट्रक्शन में काम करने गये बोकारो के 200 मजदूरों को वापस लाने की मांग की है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर कहा है कि मजदूरों की हाल रोज बदतर होती जा रही है. वह न तो शिक्षित हैं और न ही उनको मोबाइल चलाना आता है.

कई मजदूरों के साथ उनका परिवार भी है. रुपये और राशन के अभाव में उनकी स्थिति लगातार बिगड़ रही है. मजदूरों ने घर वापसी के लिए निगमपल्ली रेलवे स्टेशन पर निबंधन कराया है, लेकिन उनको कोई जानकारी नहीं दी जा रही है. पूछने जाने पर स्टेशन पर तैनात जीआरपी पुलिस द्वारा खदेड़ दिया जाता है. उन्होंने कहा है कि मजदूर मदद नहीं मिलने पर सामूहिक आत्मदाह की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola