Ranchi News : डोरंडा काली पूजा में निराश्रित आश्रम के बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : डोरंडा काली पूजा में निराश्रित आश्रम के बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण

श्री डोरंडा बाजार काली पूजा समिति, डोरंडा की ओर से मां काली के पूजनोत्सव में गुरुवार को नित्य पूजा की गयी.

विज्ञापन

रांची. श्री डोरंडा बाजार काली पूजा समिति, डोरंडा की ओर से मां काली के पूजनोत्सव में गुरुवार को नित्य पूजा की गयी. सुबह नौ बजे से मां काली की पूजा शुरू हुई. माता की पूजा-अर्चना, आरती और पुष्पांजलि विधि-विधान के साथ किया गया. दोपहर में माता को खिचड़ी, सब्जी, चटनी और विभिन्न प्रकार के भाजा का भोग निवेदन किया गया. इसमें विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के सदस्य व हजारों की संख्या में माता भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. इस दौरान पूजा पंडाल में आदिम जाति सेवा मंडल द्वारा संचालित निराश्रित आश्रम के बच्चों स्वेटर दिया गया. इसमें समिति के सदस्य सरदार कुलवंत सिंह व अरुण सिंह का सहयोग रहा. श्रद्धालु आनंद मेला का आनंद उठा रहे हैं. समिति के अध्यक्ष राजू चौरसिया, सचिव जयदेव घोष, प्रदीप कुमार मुन्ना, प्रदीप पांडेय, निर्मल गुप्ता, प्रकाश वर्मा, सरदार कुलवंत सिंह, अरुण सिंह, प्रकाश मामा, विवेक सहाय, त्रिपुरारी सिंह, विजय सिन्हा, महादेव घोष, सुनील सिन्हा, संजय घोष, अशोक पासवान, श्यामल घोष, शंकर गुप्ता, संजय घोष, अजय ठाकुर, राकेश पाल, महेश विजय, राहुल चौरसिया, चंदन सिंह, अभिषेक घोष, विश्वनाथ राम, रोहन चौरसिया, सम्मी गुप्ता, रिंकु गुप्ता, कुंदन प्रसाद, संटू, सुभाष समेत सभी सदस्य व पदाधिकारियों का सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पूजा कुमारी

लेखक के बारे में

By पूजा कुमारी

प्रभात खबर में 12 साल से कार्यरत हूं. डाक विभाग, महिला कॉलेज, निजी स्कूल सहित अन्य क्षेत्रों में रिपोर्टिंग कर रही हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola