ePaper

निवेश और डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर धोखाधड़ी करने वाले चाइनीज नेटवर्क गिरोह के 7 एजेंट गिरफ्तार

Updated at : 05 Jul 2025 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
cyber crime news 7 agents of chinese network arrest in ranchi

रांची में गिरफ्तार किये गये साइबर एजेंट्स. फोटो : प्रभात खबर

Cyber Crime News : इस गिरोह से जुड़े 60 म्यूल बैंक खातों से संबंधित नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर पूरे देश से कुल 68 शिकायतें प्राप्त हुई है. झारखंड पुलिस की यह कार्रवाई साइबर अपराधियों और उनके अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को उजागर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. मामले में सीआइडी साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

Cyber Crime News : निवेश और डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के विशेष सहित 7 एजेंटों को सीआइडी की साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर सभी की गिरफ्तारी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ओलिव गार्डन होटल से की गई है. गिरोह का विशेष एजेंट लखन चौरसिया है. यह गिरोह म्यूल बैंक खातों की व्यवस्था कर चाइना ठगों की मिलीभगत से अवैध ट्रांजेक्शन करते थे. यह सातों एजेंट देश के विभिन्न हिस्सों से म्यूल बैंक खातों (साइबर अपराध के जरिये ठगी के पैसों का ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला खाता) की व्यवस्था में लगे थे.

  • गिरोह का विशेष एजेंट लखन चौरसिया मध्यप्रदेश के सागर जिले का निवासी
  • गिरोह देश के विभिन्न हिस्सों से 60 म्यूल बैंक खाते का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड से प्राप्त राशि को ट्रांसफर करने में करता था
  • गिरफ्तार बदमाशों में सीवान, नवादा, नालंदा और मध्यप्रदेश के रहने वाले लोग शामिल

चाइना नेटवर्क के एजेंट्स के पास से मिले डिजिटल साक्ष्य

गिरफ्तार चाइना नेटवर्क से जुड़े एजेंटों के पास से ह्वाट्सऐप (WhatsApp) और टेलीग्राम चैट्स (Telegram Chats) से बड़ी संख्या में खातों की जानकारी और डिजिटल साक्ष्य बरामद किये गये हैं. यह गिरोह लोगों को टेलीग्राम के माध्यम से एक एप्लीकेशन (.एपीके) फाइल भेजी जाती थी. यह एप्लीकेशन वे बैंक से जुड़ी सिम कार्ड में इंस्टॉल करते थे. इसके बाद एक एप्लीकेशन ओटीपी (OTP) और बैंक अलर्ट्स (Bank Alerts) को स्वचालित रूप से चीनी सर्वर पर ट्रांसमिट कर देती थीं.

करोड़ों की धोखाध़ी कर रहे थे गिरोह के सदस्य

इसे चाइना में बैठे अपराधी उन खातों का रिमोट एक्सेस प्राप्त कर करोड़ों की धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे थे. इस गिरोह से जुड़े 60 म्यूल बैंक खातों से संबंधित नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर पूरे देश से कुल 68 शिकायतें प्राप्त हुई है. झारखंड पुलिस की यह कार्रवाई साइबर अपराधियों और उनके अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को उजागर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. मामले में सीआइडी साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

26 जून से होटल में चार कमरा लेकर रह रहे थे सभी आरोपी

पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी है कि गिरफ्तार आरोपी जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हवाई नगर रोड नंबर-2 में स्थित ओलिव गार्डन होटल में चार कमरा लेकर रह रहे थे. यहीं से वे गिरोह के लिए काम कर रहे थे. गिरफ्तारी के समय सभी आरोपी एक ही कमरे में पाये गये थे.

Cyber Crime News : गिरफ्तार एजेंट्स की पहचान

  1. कुमार दीपक (26 वर्ष), फतेहपुर बाइपास रोड, टाउन थाना, सिवान.
  2. कुमार सौरभ (27 वर्ष), बिंद, नालंदा, बिहार.
  3. प्रभात कुमार (26 वर्ष), बगुनिया मोड़, टाउन थाना, सिवान.
  4. लखन चौरसिया (26 वर्ष), मेंबर गली, तिलिवार्ड सागर, सागर, मध्यप्रदेश.
  5. शिवम कुमार (29 वर्ष), कुजैला रोड, नवादा, बिहार.
  6. अनिल कुमार, (30 वर्ष), खाजपुर कच्ची दरगाह, दीदारगंज, पटना.
  7. प्रदीप कुमार (40 वर्ष), रामगंज, गौरीचक, पटना.

एजेंटों के पास से क्या-क्या हुआ बरामद

  • 12 मोबाइल
  • 11 सिम
  • 14 एटीएम
  • एक लैपटॉप
  • एक चेकबुक
    • ह्वाट्सऐप और टेलीग्राम से प्राप्त 60 म्यूल बैंक खाते का विवरण.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand News: बीज वितरण में मनमानी, महिलाओं का गुस्सा फूटा, सड़क जाम

Muharram Flag March: मुहर्रम से पहले झारखंड की सड़कों पर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

केशव महतो कमलेश ने 10 जुलाई को बुलायी कांग्रेस विधायकों की बैठक, क्या है मामला?

Shravani Mela 2025: देवघर प्रशासन का बड़ा फैसला, श्रावणी मेले में बढ़ेगी वीआईपी, वीवीआईपी की परेशानी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola