सीआरपीएफ ने मनाया पुलिस स्मृति दिवस

सीआरपीएफ 94 बटालियन परिसर में मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया.
खूंटी. सीआरपीएफ 94 बटालियन परिसर में मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया. इस अवसर पर 21 अक्टूबर 1959 को अक्साई चीन में, भारत तिब्बत सीमा में थर्ड बटालियन सीआरपीएफ पर चीनी सेना के हमले में शहीद हुए दस जवानों को याद किया गया. इस अवसर पर उप कमांडेंट जय प्रकाश सिंह ने शहीद हुए सभी जवानों के नाम को पढ़ कर सुनाया. वहीं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने बताया कि चीनी सेना द्वारा अचानक किये गये हमले का सीआरपीएफ के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया था. जिसमें अपनी बहादुरी का परिचय देते हुये दस जवानों ने अपना बलिदान दिया. उनकी स्मृति में पूरे देश में स्मृति दिवस मनाया जाता है. मौके पर सीआरपीएफ के जवान उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










