पिकनिक स्पॉट पर दूसरे दिन भी लोगों की दिखी भीड़
Published by : DINESH PANDEY Updated At : 02 Jan 2026 8:26 PM
विज्ञापन
नया साल के दूसरे दिन दो जनवरी को भी खलारी क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट पर लोगों की काफी भीड़ देखी गयी.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खलारी.
नया साल के दूसरे दिन दो जनवरी को भी खलारी क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट पर लोगों की काफी भीड़ देखी गयी. घर परिवार के सदस्य और युवकों की टोली अपने साथियों के साथ पिकनिक मनाते देखे गये. सबसे अधिक भीड़ दामोदर और सपही नदी के तट पर हुई. सुबह से ही इन दोनों नदियों के किनारे दर्जनों जगहों पर पिकनिक मनाने वालों की भीड़ लगी रही. खिली धूप में बहते हुए पानी के किनारे लोग व्यंजन बनाते, खेलते और मस्ती करते देखे गये. सपही नदी तट मानकी के निकट पिकनिक मनाने पहुंचे परिवार के सदस्यों ने बताया कि यह काफी मनोरम और उत्तम जगह है. परिवार के संग पिकनिक मनाने का मजा ही कुछ और है. घर के नजदीक होने के कारण सबसे अधिक लोग यहां आना पसंद करते हैं. पिकनिक स्पॉट पर साउंड सिस्टम भी लगाये गये थे. युवाओं की टोली डांस करते दिखी. छोटे-छोटे बच्चे बालू पर बैडमिंटन, फुटबॉल और वॉलीबॉल खेलते रहे. पिकनिक मनाने पहुंचे लोगों ने बताया कि गुरुवार को अधिकतर लोग नॉनवेज का सेवन नहीं करते हैं, जिसके कारण वे लोग नव वर्ष के दूसरे दिन यानी कि शुक्रवार को पिकनिक मनाने पहुंचे हैं. वहीं दूसरे दिन भी खलारी क्षेत्र के बाजार में बकरा, मुर्गा, मछली, दारू की खूब बिक्री हुई. इन दुकानों पर खरीदारी करने के लिए लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा. बाजार में बकरा 750 रुपये किलो, देसी मुर्गा 600, मछली 250 रुपये किलो तक बिकी.02 खलारी 01 : सपही नदी तट पर पिकनिक का आनंद लेती महिलाएं.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










