Sports : जिशान के शतक से बिरसा क्रिकेट अकादमी ने अमर साहू-11 को हराया

Updated at : 12 Mar 2025 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
Sports : जिशान के शतक से बिरसा क्रिकेट अकादमी ने अमर साहू-11 को हराया

जिशान ने 104 गेंद पर 152 रन की पारी खेली.

विज्ञापन

रांची. जिशान (152) के शतक से बिरसा क्रिकेट अकादमी ने एक मैत्री मैच में अमर साहू-11 को 111 रन से हराया. टॉस जीत कर बिरसा क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में पांच विकेट पर 268 रन बनाये. जिशान ने 104 गेंद पर 152 रन की पारी खेली. इसमें उन्होंने 28 चौके जड़े. टीम के लिए आजाद ने 32, रोहित व आदित्य ने 26-26 रन जोड़े. अमर साहू-11 के तन्नू व धारिया ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में अमर साहू-11 29.3 ओवर में 157 रन पर आउट हो गया. बिरसा क्रिकेट अकादमी के आसिफ ने तीन, जबकि धीरज, रौनक व आजाद ने दो-दो विकेट लिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola