I-PAC पर ईडी के छापे के विरोध में सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी


Mamata Banerjee News Today: तृणमूल कांग्रेस का प्रचार अभियान चलाने वाली कंपनी आई-पैक और उसके प्रमुख प्रतीक जैन के ठिकानों पर कोलकाता में हुई ईडी की छापेमारी के खिलाफ बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी सड़क पर उतर आयीं हैं. उन्होंने जादवपुर के 8-बी बस स्टैंड से अपनी पदयात्रा शुरू की. हाजरा में रैली को संबोधित करेंगी.
Table of Contents
Mamata Banerjee News Today: I-PAC पर ईडी के छापे के विरोध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी सड़क पर उतर गयीं हैं. प्रतीक जैन के घर और आई-पैक के सॉल्ट लेक स्थित कार्यालय पर ईडी की रेड से नाराज ममता बनर्जी ने जादवपुर से पदयात्रा शुरू की. यह पदयात्रा हाजरा में समाप्त होगी. ममता बनर्जी ने रेड के बाद बृहस्पतिवार को ही घोषणा कर दी थी कि वह शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ ईडी के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगी.
8-बी बस स्टैंड से शुरू हुई ममता बनर्जी की पदयात्रा
तृणमूल सुप्रीमो ने जादवपुर 8-बी बस स्टैंड से पदयात्रा शुरू की. उनके नेतृत्व में शुरू हुई यह रैली सह पदयात्रा करीब 7 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए हाजरा मोड़ पर समाप्त होगी. रैली प्रिंस अनवर शाह मोड़, रासबिहारी मोड़ से हाजरा मोड़ तक जायेगी. वहां मंच तैयार है. हाजरा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी.
ईडी की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित – ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने ईडी की कार्रवाई को ‘राजनीतिक रूप से प्रेरित’ बताया है. उन्होंने कहा है कि इसका उद्देश्य पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी को डराना है. यह घोषणा तब की गयी है, जब गुरुवार को यहां आई-पैक के दफ्तर पर ईडी की छापेमारी के बीच मुख्यमंत्री खुद कोलकाता के पुलिस कमिश्नर और अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ आई-पैक के ऑफिस पहुंच गयीं थीं.
Mamata Banerjee की विपक्षी दलों ने की आलोचना
मुख्यमंत्री के इस कदम से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी सन्न रह गये थे. ईडी ने बाद में एक बयान जारी कर कहा था कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईडी के सरकारी काम को बाधित किया. जिस जगह रेड चल रही थी, वहां से कुछ जरूरी दस्तावेज जबरन लेकर चली गयीं. यह मामला शुक्रवार को कोर्ट पहुंचा. हलांकि, कोर्ट में सुनवाई टल गयी. मुख्यमंत्री के इस कदम की पश्चिम बंगाल के विपक्षी दलों ने आलोचना की.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
प्रतीक जैन के घर से जबरन फाइल ले गयीं ममता – ईडी
दूसरी ओर, आई-पैक के मालिक प्रतीक जैन के घर से हरे रंग की फाइल में दस्तावेज लेकरक निकलीं ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय एजेंसी ईडी तृणमूल कांग्रेस के आंतरिक दस्तावेजों, हार्ड डिस्क और उसकी चुनाव रणनीति से जुड़े संवेदनशील डिजिटल डाटा को जब्त करने का प्रयास कर रही है.
ईडी पर टीएमसी ने लगाये केंद्र के इशारे पर कार्रवाई करने का आरोप
आई-पैक के मालिक के आवास के बाहर मुख्यमंत्री ने ईडी पर केंद्र सरकार के इशारे पर राज्य की सत्ताधारी पार्टी को परेशान करने का आरोप लगाया. ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव नहीं जीत पा रही है, तो वह ऐसे हथकंडे अपना रही है. हालांकि, ईडी ने कहा कि उसने यह कार्रवाई अवैध कोयला खनन और कोयला तस्करी मामले में की है.
ईडी ने दिल्ली और बंगाल में एक साथ 10 ठिकानों पर की छापेमारी
ईडी ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल और नयी दिल्ली में एक साथ 10 ठिकानों पर छापेमारी की थी. पश्चिम बंगाल के कोलकाता और उत्तर 24 परगना समेत 6 जगहों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने रेड मारी थी, तो नयी दिल्ली में 4 ठिकानों पर यह रेड हुई थी. ईडी के मुताबिक, मामला कोयला चोरी और तस्करी सरगना अनूप माजी और अवैध लेन-देन से जुड़ा है, तो ममता बनर्जी इसे राजनीतिक कार्रवाई बता रही हैं.
कौन है प्रतीक जैन?
प्रतीक जैन ‘इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी’ (आई-पीएसी) के सह-संस्थापक हैं. वह पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख भी हैं.
आई-पीएसी का फुल फॉर्म क्या है?
प्रतीक जैन के नेतृत्व वाली फर्म आई-पैक का फुल फॉर्म ‘इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी’ है. आई-पीएसी की स्थापना राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले की थी. इस फर्म ने 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद वर्ष 2021 में तृणमूल कांग्रेस और पश्चिम बंगाल सरकार के साथ काम किया था.
छापे पर क्या बोलीं ममता बनर्जी?
ममता बनर्जी ने कहा कि टीएमसी की आंतरिक रणनीति, उम्मीदवारों की सूची और गोपनीय डिजिटल सामग्री तक पहुंचने की कोशिश कर रहा था ईडी. वे हमारी पार्टी की हार्ड डिस्क, रणनीति और योजनाओं को चुराने की कोशिश कर रहे हैं. क्या राजनीतिक दलों के दस्तावेज एकत्र करना ईडी का काम है? यह कानून लागू करना नहीं, बदले की राजनीति है. गृह मंत्री सबसे खराब गृह मंत्री की तरह व्यवहार कर रहे हैं, न कि देश की रक्षा करने वाले व्यक्ति की तरह.
इसे भी पढ़ें
भाजपा के ‘वार रूम’ से ममता बनर्जी के करीबी तक, ऐसा रहा है झारखंड में जन्मे प्रतीक जैन का सफर
बंगाल चुनाव से पहले आई-पैक कार्यालय पर ईडी की रेड पर सीपीएम ने कह दी ये बड़ी बात
प्रतीक जैन के घर और कार्यालय पर छापेमारी के बाद ममता बनर्जी ने क्या-क्या कहा, जानें खास बातें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए