झारखंड: नवंबर महीने में कोरोना संक्रमण से दूसरी मौत, झारखंड में 130 है एक्टिव केस

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का एक्टिव केस 130 पहुंच गया है. वहीं, नवंबर महीने में कोरोना वायरस संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई है. एक तो 15 नवंबर को देवघर जिले में काेरोना संक्रमित की मौत हुई थी, वहीं पूर्वी सिंहभूम जिले में 20 नवंबर को काेरोना संक्रमण से एक व्यक्त की मौत हुई.
झारखंड News (रांची) : झारखंड में काफी हद तक कोरोना वायरस संक्रमण पर काबू पाया गया है. इसके बावजूद कभी-कभार कोरोना संक्रमण से मौत की खबर भी आ रही है. राज्य में नवंबर महीने में कोरोना वायरस संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गयी. राज्य में अब तक 5140 लोगों की मौत कोरोना से हुई. हालांकि, अब राज्य में 130 एक्टिव केस है.
नवंबर महीने में झारखंड में दो लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हुई है. इसके तहत 15 नवंबर को एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई थी, वहीं 20 नवंबर को दूसरे कोरोना संक्रमण की मौत हुई. राज्य में अब तक 5140 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है.
पूर्वी सिंहभूम जिला में एक कोरोना संक्रमित की मौत 20 नवंबर को हुई. इस तरह से इस जिले में अब तक 1046 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है. इससे पहले गत 15 नवंबर, 2021 को देवघर जिले में एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई थी. देवघर जिला में अब तक 113 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है.
कोरोना आंकड़ों की बात करें, तो राज्य में अब तक 3,49,124 कोरोना संक्रमित मिले हैं. वहीं, 3,43,854 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं. 20 नवंबर, 2021 को राज्य में 13 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 15 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए हैं. राज्य में अब 130 कोरोना एक्टिव केस बचे हैं.
झारखंड में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों का अनुपात देश से बेहतर है. देश में रिकवरी रेट 98.30 फीसदी है, जबकि राज्य में 98.48 फीसदी. वहीं, मृत्यु दर की स्थिति में राज्य में 1.47 फीसदी है जबकि देश में 1.30 फीसदी.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




