Live Updates

Coronavirus Jharkhand LIVE Updates : झारखंड में कोरोना के 62 नये मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2027 हुई

Published at :21 Jun 2020 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Jharkhand LIVE Updates : झारखंड में कोरोना के 62 नये मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2027 हुई

Ajmer: A municipal worker sprays disinfectant on his colleagues after they cremated the body of a woman who died due of COVID-19, at a crematorium in Ajmer, Tuesday, June 9, 2020. (PTI Photo) (PTI09-06-2020_000080B)

Coronavirus Jharkhand LIVE Updates: रांची : झारखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण से बीमार पड़ने वाले लोगों की संख्या में कमी आयी है. वहीं, इस वैश्विक महामारी से पीड़ित मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या बढ़ी है. 14 जून से 20 जून तक राज्य में 298 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, तो 588 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गये. 14 जून को मरीजों का ग्रोथ रेट 7.20 प्रतिशत और रिकवरी रेट 51.39 प्रतिशत था. 20 जून को इस आंकड़े में बड़ा बदलाव आया. 20 जून को ग्रोथ रेट 2.90 प्रतिशत रह गया, तो मरीजों की वृद्धि दर (दोगुने होने की दर) 24.22 दिन हो गयी. रिकवरी रेट 60.73 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो देश के कई राज्यों से बेहतर है. स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि झारखंड सरकार जल्दी ही कोरोना पर काबू पा लेगी, लेकिन मॉनसून ने विभाग की चिंता भी बढ़ा रखी है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

झारखंड में कोरोना के 62 नये मरीज मिले

झारखंड में 62 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है. झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी अपडेटेड बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 2027 हो गयी है. हालांकि, इनमें एक्टिव केस मात्र 612 हैं.

सात जिले हो चुके हैं कोरोना मुक्त

राज्य के 24 जिलों में सात जिले कोरोना से मुक्त हो चुके हैं. इनमें बोकारो, पाकुड़, देवघर,गोड्डा, खूंटी, साहिबगंज और दुमका में फिलहाल कोई एक्टिव केस नहीं बचा है.

1146 सैंपल की जांच बाकी

झारखंड में अब तक 1,20,892 लोगों के सैंपल लिये गये हैं. इसमें 1,19,746 सैंपल की जांच हो चुकी है. बैकलॉग में 1,146 सैंपल बचे हैं. 20 जून को 2,065 सैंपल लिये गये. 20 जून को कुल 2,164 सैंपल की जांच की गयी.

69 मरीज स्वस्थ हुए, खूंटी हुआ कोरोना से मुक्त

झारखंड में कोरोना के मरीजों के ठीक होने की रफ्तार बढ़ी है. शनिवार को 69 मरीज स्वस्थ हुए. इसमें रामगढ़ से 19, सिमडेगा से 10, पूर्वी सिंहभूम से 9, हजारीबाग से 7, जामताड़ा से 8, खूंटी से 6, रांची से 3 और पश्चिमी सिंहभूम से 3, लातेहार व चतरा से 2-2 मरीज स्वस्थ होकर घर गये. खूंटी में 6 एक्टिव केस थे. सभी स्वस्थ हो गये. इसके साथ ही खूंटी जिला कोरोना के संक्रमण से मुक्त हो गया.

20 जून को कोरोना के 59 मरीज मिले

झारखंड में शनिवार को 59 संक्रमित मिले. इसके साथ ही राज्य में अब तक 2024 संक्रमित मिले चुके हैं. इनमें से 1404 स्वस्थ हो चुके हैं. 11 की मौत हो चुकी है. इस समय कुल एक्टिव केस 609 हैं. शनिवार को पूर्वी सिंहभूम से सबसे ज्यादा 23, पश्चिमी सिंहभूम से दो, सिमडेगा से 17, कोडरमा से 5, गिरिडीह से 4, रांची, गढ़वा और रामगढ़ से 2-2,गुमला और हजारीबाग से 1-1 पॉजिटिव मिले हैं. पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा से मिले संक्रमित प्रवासी बताये जा रहे हैं. रांची में मिले संक्रमित में एक रिम्स में भर्ती है, जो खलारी का है.

रांची : झारखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण से बीमार पड़ने वाले लोगों की संख्या में कमी आयी है. वहीं, इस वैश्विक महामारी से पीड़ित मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या बढ़ी है. 14 जून से 20 जून तक राज्य में 298 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, तो 588 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गये. 14 जून को मरीजों का ग्रोथ रेट 7.20 प्रतिशत और रिकवरी रेट 51.39 प्रतिशत था. 20 जून को इस आंकड़े में बड़ा बदलाव आया. 20 जून को ग्रोथ रेट 2.90 प्रतिशत रह गया, तो मरीजों की वृद्धि दर (दोगुने होने की दर) 24.22 दिन हो गयी. रिकवरी रेट 60.73 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो देश के कई राज्यों से बेहतर है. स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि झारखंड सरकार जल्दी ही कोरोना पर काबू पा लेगी, लेकिन मॉनसून ने विभाग की चिंता भी बढ़ा रखी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola