Coronavirus in jharkhand : राज्य में रिकवरी रेट 77 प्रतिशत के करीब पहुंचा, सीएम हेमंत ने लोगों को भीड़ से दूर रहने की दी सलाह

Updated at : 02 Jul 2020 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in jharkhand : राज्य में रिकवरी रेट 77 प्रतिशत के करीब पहुंचा, सीएम हेमंत ने लोगों को भीड़ से दूर रहने की दी सलाह

Coronavirus in jharkhand : झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus infection) की रिकवरी रेट 76.90 प्रतिशत यानी करीब 77 प्रतिशत पहुंच गया है. नये संक्रमण के दरों में पिछले 20 दिनों में काफी कमी आयी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संतोष प्रकट करते हुए कहा कि भले ही राज्य में रिकवरी रेट में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन लोगों को अभी भी भीड़-भाड़ से दूर रहने की जरूरत है.

विज्ञापन

Coronavirus in jharkhand : रांची : झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus infection) की रिकवरी रेट 76.90 प्रतिशत यानी करीब 77 प्रतिशत पहुंच गया है. नये संक्रमण के दरों में पिछले 20 दिनों में काफी कमी आयी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संतोष प्रकट करते हुए कहा कि भले ही राज्य में रिकवरी रेट में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन लोगों को अभी भी भीड़-भाड़ से दूर रहने की जरूरत है.

श्री सोरेन ने कहा कि यह सफलता कोरोना योद्धाओं और राज्यवासियों के सहयोग के कारण ही है. पिछले कुछ महीनों में राज्य सरकार को कुछ कठोर फैसले लेने पड़े, जिसेके कारण हम सभी को कुछ परेशानियों का सामना भ करना पड़ा. लेकिन, जिस साहस एवं धैर्य के साथ आप सबों ने इस संक्रमण का अब तक सामना किया है वह प्रशंसनीय है. यह संघर्ष अब भी जारी है.

उन्होंने कहा कि देश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है. इसलिए हमें और सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने लोगों से भीड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचने और सोशल डिस्टैंसिंग के नियमों का पूरा पालन करने की अपील की है. साथ ही कहा है कि लोग भले ही आपस में दूरी रखें, लेकिन दिलों को जोड़े रखें. प्यार, भाईचारा, सौहार्द एवं आपसी सहयोग से ही हम कोरोना महामारी (Corona pandemic) को दूर भगा पायेंगे.

Also Read: गिरिडीह के नीरज मुर्मू को मिला डायना अवार्ड, सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई
देश से बेहतर झारखंड का रिकवरी रेट

कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर झारखंड का रिकवरी रेट देश से बेहतर है. झारखंड में गुरुवार (2 जुलाई, 2020) तक रिकवरी रेट 76.90 प्रतिशत रहा, जबकि देश में रिकवरी रेट 59.52 प्रतिशत ही है. वहीं, डब्लिंग रेट में भी सुधार हुआ है. झारखंड में डब्लिंग रेट 36.72 दिन है, जबकि देश में 19.78 दिन है.

गुरुवार को 60 नये मामले मिले

राज्य में गुरुवार (2 जुलाई, 2020) को 60 नये कोरोना वायरस संक्रमित (Coronavirus infection) मिले हैं. इसके तहत पूर्वी सिंहभूम में 9, कोडरमा और पलामू में 8-8, गिरिडीह और चतरा में 7-7, धनबाद, लातेहार, रांची और हजारीबाग में 3, साहिबगंज और खूंटी में 2-2, देवघर, गढ़वा, गोड्डा, लोहरदगा, और रामगढ़ जिले में 1-1 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं.

एक दिन में 57 लोग हुए स्वस्थ

झारखंड में पिछले 24 घंटे में 57 लोग ठीक भी हुए हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 2000 के करीब पहुंच गयी है. गुरुवार को देवघर से 1, पूर्वी सिंहभूम से 4, हजारीबाग से 33, कोडरमा से 9, पलामू से 2, रांची से 1 और पश्चिमी सिंहभूम से 7 लोग स्वस्थ हुए हैं.

Posted By : Samir ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola