Political news : नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

सांसद, मंत्री, विधायक व लोकसभा-विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे नेताओं को किया गया मनोनीत.यशस्विनी सहाय को रांची नगर निगम और कपाली नगर परिषद की जिम्मेदारी दी गयी.
रांची. राज्य में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सांसद, मंत्री, विधायक एवं लोकसभा व विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे नेताओं को निकायों का पर्यवेक्षक मनोनीत किया है. विभिन्न नगर निगम नगर परिषद एवं नगर पंचायत के लिए वरीय नेताओं को जिम्मेवारी दी गयी है.देवघर नगर निगम, मधुपुर नगर परिषद व गोड्डा नगर परिषद के लिए कांग्रेस विधायक दल नेता प्रदीप यादव, महगामा नगर परिषद में दीपिका पांडे सिंह, बासुकीनाथ नगर परिषद में बादल पत्रलेख, चतरा नगर परिषद व लातेहार नगर पंचायत में केएन त्रिपाठी, चास नगर निगम में श्वेता सिंह, चिरकुंडा नगर परिषद में अनुपमा सिंह, धनबाद नगर निगम में अजय दुबे, रांची नगर निगम व कपाली नगर परिषद में यशस्विनी सहाय, बुंडू व खूंटी नगर पंचायत में कालीचरण मुंडा, सिमडेगा नगर परिषद में भूषण बारा, गुमला नगर परिषद में सुखदेव भगत, लोहरदगा नगर परिषद में डॉ रामेश्वर उरांव, बचरा नगर पंचायत में अंबा प्रसाद, रामगढ़ नगर परिषद में ममता देवी, हजारीबाग नगर निगम में मुन्ना सिंह, पाकुड़ नगर परिषद में निशत आलम, मिहिजाम नगर परिषद व जामताड़ा नगर पंचायत में डॉ इरफान अंसारी, फुसरो नगर परिषद में कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह, मानगो नगर निगम में बन्ना गुप्ता, विश्रामपुर नगर परिषद व माझियांव नगर पंचायत में सुधीर कुमार चंद्रवंशी, छत्तरपुर नगर पंचायत में राधाकृष्ण किशोर व मेदिनी नगर नगर में केएन त्रिपाठी को पर्यवेक्षक मनोनीत किया गया है. प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पर्यवेक्षकों को नगर निकाय चुनाव को गंभीरता से लेते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करने का निर्देश दिया है. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी नगर निकाय चुनाव को गंभीरता से ले रही है. निकाय चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन कर पार्टी शहरी जनमानस के बीच अपनी भूमिका तय करना चाहती है. निकाय चुनाव संगठन के लिए संजीवनी का काम करेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




