टोल प्लाजा के मैनेजर के विरुद्ध डीसी व एनएचएआइ से की शिकायत
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
बलसोकरा निवासी रहमतुल्लाह अंसारी ने रांची के उपायुक्त, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और मांडर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत की
विज्ञापन
मांडर.
मांडर के टोल प्लाजा मैनेजर आरएस यादव पर दुर्व्यवहार का आरोप को लेकर चान्हो के बलसोकरा निवासी रहमतुल्लाह अंसारी ने रांची के उपायुक्त, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और मांडर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत की है. पत्र में मैनेजर पर टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों से अनावश्यक रोक-टोक, अपमानजनक भाषा का प्रयोग व डराने-धमकाने का आरोप लगाया गया है. पत्र में घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इसको लेकर मैनेजर पर उचित कार्रवाई की मांग की गयी है. इधर मामले में टोल प्लाजा के मैनेजर आरसी यादव ने कहा कि उनपर दुर्व्यवहार का आरोप निराधार है. कई बार टोल प्लाजा में स्थानीय लोगों से आधार कार्ड की मांग करने पर वे खुद ही हंगामा करने लगते हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










