पाहन टोंगरी में गोलीबारी की घटना से कोयला व्यवसायी दहशत में

Published by : JITENDRA RANA Updated At : 12 Mar 2026 6:57 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पाहनटोंगरी (बेंती) में बुधवार को तड़के टीएसपीसी के सुदर्शन जी ग्रुप द्वारा की गयी फायरिंग से कोयलांचल के व्यवसायी दहशत में हैं.

विज्ञापन

पिपरवार. थाना क्षेत्र के पाहनटोंगरी (बेंती) में बुधवार को तड़के टीएसपीसी के सुदर्शन जी ग्रुप द्वारा की गयी फायरिंग से कोयलांचल के व्यवसायी दहशत में हैं. वहीं, संगठन से वार्ता के बाद ही काम शुरू करने के निर्देश से कोयला व्यवसायी असमंजस में भी हैं. व्यवसायी टीएसपीसी के दो ग्रुपों द्वारा एक-दूसरे को असली और नकली ठहराने की कार्रवाई में पीस रहे हैं. व्यवसायियों को समझ में नहीं आ रहा है कि वे किस ग्रुप से वार्ता करें और किस ग्रुप से नहीं करें. इस संबंध में नाम नहीं छापने की शर्त पर एक व्यवसायी ने बताया कि टीएसपीसी के दो शीर्ष कमांडरों के जेल चले जाने के बाद से उक्त स्थिति उत्पन्न हुई है. टीएसपीसी के नाम से दो ग्रुप खड़े हो गये हैं. इससे कोयला व्यवसायियों के लिए यहां काम करना काफी असुरक्षित हो गया है. व्यवसायियों पर दोनो ग्रुप द्वारा दबाव बनाया जाता है. किसी एक ग्रुप को लेवी नहीं देने की स्थिति में फायरिंग की घटना आम हो गयी है. बीओसीएम एकेटी गैरेज, पुराना चार नंबर कांटाघर व पाहनटोंगरी में फायरिंग की घटना इसका उदाहरण है. इधर, उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस की सुस्त कार्रवाई उनके इच्छा शक्ति को कमजोर कर रहा है. व्यवसायियों का कहना है कि यदि यही स्थिति रही, तो वे काम छोड़ने को विवश होंगे. इससे आउटसोर्सिंग कंपनियों व कोल डंप का संचालन प्रभावित हो सकता है.

विज्ञापन
JITENDRA RANA

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola