सुरक्षा व्यवस्था में कोयला लोडिंग शुरू कराया
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
पुलिस और सीआइएसएफ जवानों की मौजूदगी में शुक्रवार को कोयला लोडिंग का काम शुरू कराया गया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, डकरा.
नक्सली धमकी के बाद बुधवार से उत्पन्न तनाव और भय से निबटने के लिए खलारी पुलिस और सीआइएसएफ जवान कांटा घर के काम से जुड़े सीसीएल कर्मियों व कोयला व्यवसायियों को सुरक्षा प्रदान करने का पूरा भरोसा दिला रहे हैं. पुलिस और सीआइएसएफ जवानों की मौजूदगी में शुक्रवार को कोयला लोडिंग का काम शुरू कराया गया. जितने भी ट्रक कोयला लोडिंग के लिए आये, सभी का लोडिंग करने के बाद सुरक्षा बल वापस आये. बाद में पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कांटा करने की बात भी कही गयी. ज्ञात हो कि बुधवार को नक्सली धमकी के बाद केडीएच, डकरा पुरनाडीह व आसपास के अन्य परियोजनाओं का कांटा घर बंद कर दिया गया था. गुरुवार को पुलिस और सीआइएसएफ जवानों ने मिलकर लोड ट्रकों का कांटा कर निकलवाया, लेकिन कोयला लोडिंग का काम बंद था. शुक्रवार को लोडिंग और वजन दोनों काम सुरक्षा व्यवस्था बीच हुआ.लिफ्टरों को वाट्स एप पर संदेश मिला :
कुछ लिफ्टरों को उसी नक्सली संगठन की ओर से शुक्रवार को एक दूसरा मैसेज भेजा गया है. जिसमें कहा गया है कि लेवी की राशि किसी दूसरे को नहीं भेजा जाये. वहीं एक ही संगठन के दो नक्सलियों द्वारा अलग-अलग मैसेज मिलने की घटना के बाद काम करने वालों की परेशानी बढ़ गयी है. पुलिस का कहना है कि हमलोग सभी स्थिति और घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं और जल्द कार्रवाई दिखेगी.30 डकरा 03, केडीएच कांटा घर.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










